Saturday, March 14, 2026
Home देश Independence Day: अमेरिका के शिकागो की सड़कों पर दिखी बस्तरिया झांकी, स्वतंत्रता...

Independence Day: अमेरिका के शिकागो की सड़कों पर दिखी बस्तरिया झांकी, स्वतंत्रता दिवस पर लगे भारत माता की जय के जयकारे

263

शिकागो/ रायपुर। Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के दिन अमेरिका में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले NRI ग्रुप NACHA के सदस्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति में अमेरिका की सड़कों पर भी निकले।

नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के पुरुष सदस्यों ने गौर मुकुट पहना और मांदर बजाते नजर आए। इसके अलावा महिला सदस्यों ने भी नीले रंग की साड़ी बिल्कुल आदिवासी अंदाज में पहनी और भारता माता की जय के नारे लगाए।

ग्रुप के अध्यक्ष गणेश कर ने बताया कि पहली बार यूनाइटेड स्टेट अमेरिका में छत्तीसगढ़िया आदिम संस्कृति को इस तरह से पेश किया गया है। वहां हमने विदेशियों को बस्तर और यहां की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में भी बताया।

 अमेरिका के शिकागो में इंडिया डे परेड के दौरान भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। भारतीय गीतों पर नाचते-गाते NRI ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। अमेरिकी नागरिकों ने भी जब छत्तीसगढ़ के इन समुहों को रंग-बिरंगे परिधान, मांदर, छत्तीसगढ़ी लुगरा में महिलाओं को देखा तो वह भी उत्साहित दिखे।

पक्रूजर बाइक इंडियन पर बैठे युवाओं ने आदिवासी अंदाज में धोती-कुर्ता और कोटी पहनी थी। रैली निकालते हुए शिकागो की सड़कें भारत माता की जय के नारों से गूंज उठी। कैलिफोर्निया, यूके, डेट्रॉइट और टोरंटो में भी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोग भाग ले रहे हैं।

0.क्या है NACHA

भारत के बाहर छत्तीसगढ़ की विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नाचा की शुरुआत 2017 में शिकागो में हुई थी। नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन को शॉर्ट फॉर्म में NACHA कहा जाता है। पिछले 5 सालों में यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था बन चुकी है। इस संस्था में करीब 5 हजार छत्तीसगढ़ के ऐसे युवा अपने परिवारों के साथ जुड़े हैं, जो कि विदेश में बस चुके हैं।