Saturday, March 21, 2026
Home कोरबा Korba: इस शनिवार-रविवार अपनी क्रिकेट टीम में जगह हासिल करने मैदान में...

Korba: इस शनिवार-रविवार अपनी क्रिकेट टीम में जगह हासिल करने मैदान में भिड़ेंगे खिलाड़ी

699

0 अंडर-16 और अंदर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 9 व 10 सितम्बर को होगी आयोजित।

कोरबा। अपनी टीम में जगह हासिल करने इस शनिवार और रविवार को क्रिकेट के खिलाड़ियों के बीच जमकर घमासान मचेगा। जिले की अंडर-16 और अंदर-19 क्रिकेट टीम के सदस्यों के लिए चयन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने कुछ मापदंड जारी किए गए हैं, जिसका अवलोकन कर लेना जरुरी होगा। अगर आप इन पैमानों में फिट बैठते हैं तो चयन स्पर्धा में शामिल हो सकते हैं और मैदान में अपनी खेल प्रतिभा साबित कर टीम में जगह हासिल कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निर्देश पर कोरबा जिला क्रिकेट संघ द्वारा शनिवार 9 सितंबर को अंडर-16 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन सेंट्रल स्टेडियम एसईसीएल कोरबा के मैदान में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2008 से 31 अगस्त 2010 तक होनी चाहिए। चयनकर्ता अनिल प्रजापति होंगे और पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी जीत सिंह निभाएंगे। अंडर-19 के क्रिकेट खिलाड़ियों की चयन प्रतियोगिता रविवार 10 सितंबर को एसईसीएल गेवरा स्टेडियम में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। चयन करता एमडी वासिम एवं पर्यवेक्षक जीत सिंह होंगे कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2005 के बाद के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन पंजीयन आवश्यक है। पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज दो सेट में फार्म के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र मैन्युअल एवं डिजिटल, अंतिम 6 वर्ष की अंक सूची, दो पासपोर्ट साइज फोटो और पंजीयन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। चयन प्रतियोगिता के दौरान कोरबा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी बीबी साहू, रंजन आर्य, शैलेश गोयल, अखिलेश मणि, सीएल यादव, जसवंत सलूजा, उमंग सोनी और अजय राय उपस्थित रहेंगे।