Sunday, September 13, 2026
Home क्राइम FIRING BREAKING : दतिया से बड़ी खबर…! दो गुटों में फायरिंग से...

FIRING BREAKING : दतिया से बड़ी खबर…! दो गुटों में फायरिंग से 5 की मौत…कारण जानकर हो जाएंगे हैरान VIDEO

414

दतिया। FIRING BREAKING : दतिया में दो गुटों में फायरिंग में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। मामला जिले के रेड़ा गांव का है। यहां बुधवार सुबह खेत से मवेशी भगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायल ज्ञान सिंह पाल ने बताया कि मवेशियों को भगाने को लेकर दांगी समाज से विवाद हुआ है। फिर गोलीबारी होने लगी। मुझे पैर में गोली लगी है। कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गया। बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला अस्पताल पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

पीथमपुर में केमिकल प्लांट में लगी आग, एक कर्मचारी की मौत, तीन घायल

पीथमपुर में एक केमिकल प्लांट में आग लग गई। चार कर्मचारी झुलस गए, इनमें से एक की मौत हो गई। घायलों को महू के मध्यभारत अस्पताल में भर्ती कराया है। आग सुयोग फार्मा नामक कंपनी में लगी है, ये एस सेक्टर एक थाना क्षेत्र के सेक्टर एक में स्थित है। मृतक का नाम कमलेश पिता पुरुषोत्तम तिवारी है।

सुयोग फार्मा नामक कंपनी में दवाई बनाती है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे कंपनी से धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास की कंपनी के कर्मचारी आग बुझाने और घायलों को निकालने पहुंचे। प्लांट में सुरक्षा उपकरण नहीं थे। आग बुझाने के लिए भी एक-दो फायर टंकी ही थी।