Saturday, October 31, 2026
Home छत्तीसगढ़ अंबुजा सीमेंट संयंत्र में रेलिंग टूटा, कई मजदूर घायल

अंबुजा सीमेंट संयंत्र में रेलिंग टूटा, कई मजदूर घायल

381

बलौदाबाजार/भाटापारा। CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर अंबुजा (अडानी) सीमेंट प्लांट रवान में बुधवार दोपहर की पाली में रेलिंग टूटने से कई मजदूर घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार जिस वक्त कन्वेयर बेल्ट गिरा, उस वक्त लगभग 60 से 70 मजदूर काम कर रहे थे। घायल मजदूरों की जानकारी प्लांट प्रबंधन की ओर से नहीं मिली हैं, जिससे मजूदरों में आक्रोश है।

हादसे की जानकारी मिलते ही अंबुजा सीमेंट प्लान के बचाव टीम पहुंची हुई है, जिसमें अंबुजा टीम के साथ एम्बुलेंस और दमकल टीम पहुंची हुई है। फिलहाल अभी तक प्रबंधन की ओर से कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।