Monday, April 27, 2026
Home देश PM Narendra Modi Birthday: 73 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बधाईयों...

PM Narendra Modi Birthday: 73 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बधाईयों का लगा तांता,केजरीवाल और राहुल गांधी ने दी बधाई

343

नई दिल्ली। PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। इस मौके को खास बनाने के लिए आज कई योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली के द्वारका में नए कन्वेंशन सेंटर योशोभूमि का भी उद्घाटन करने वाले हैं। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें।

 

गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। शाह ने लगातार कई पोस्ट किए। उन्होंने कहा, अपनी दूरदर्शिता, अथक परिश्रम और नि:स्वार्थ सेवाभाव से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि और विश्वास लाने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही ईश्वर से आपकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ।

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,कांग्रेस नेता राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं दी।