Saturday, March 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी PSC भर्ती मामला: हाईकोर्ट में सरकार ने दाखिल किया जवाब, कहा...

सीजी PSC भर्ती मामला: हाईकोर्ट में सरकार ने दाखिल किया जवाब, कहा उक्त प्रकरण की स्वयं जांच कर न्यायालय के समक्ष पेश करेंगे…तब तक

202

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी चयन से संबंधित याचिका की सुनवाई उच्च न्यायालय के समक्ष की गई, महाधिवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिसमें राज्य सरकार के द्वारा न्यायालय के समक्ष यह वक्तव्य दिया गया कि हम उक्त प्रकरण की स्वयं जांच कर न्यायालय के समक्ष जवाब पेश करेंगे।

साथ ही ये भी कहा गया है कि जब तक मामले के अगली सुनवाई नही हो जाती तब तक इस विषय को बढ़ावा न देकर जिन व्यक्तियों पर आक्षेप लगा है और उनकी नियुक्ति नहीं हुई है, उसको आगे अंतिम रूप नही दिया जायेगा एवं जिनकी नियुक्तियाँ हो चुकी है वह यथा स्थिति न्यायालय के आदेश के अधीन रहेगी। याचिका की अगली सुनवाई एक सप्ताह के बाद होगी।