Thursday, October 29, 2026
Home दुर्घटना Mathura Train Accident : पटरी छोड़ प्लेटफार्म पर चढ़ी ट्रेन, मचा हड़कंप

Mathura Train Accident : पटरी छोड़ प्लेटफार्म पर चढ़ी ट्रेन, मचा हड़कंप

979

मथुरा। Mathura Train Accident : मथुरा जिले में देर रात ट्रेन हादसा हो गया. यहां गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू ट्रेन प्लेटफार्म पर चढ़ गई। ट्रेन गाजियाबाद की ओर से आई थी। ट्रेन का इंजन वाला हिस्सा प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के शकूर बस्ती से मथुरा के बीच चलने वाली शटल ट्रेन मथुरा पहुंची थी। ट्रेन से यात्रियों के उतरने के बाद उसे शंटिंग कर वापस शकूर बस्ती जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर लगाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की स्पीड अचानक बढ़ गई। वह ऐडिंग पाइंट को तोड़ते हुए प्लेटफार्म नंबर दो पर चढ़ गई।

कुछ देर बाद ही ट्रेन अपने आप ही आगे बढ़ने लगी और प्लेटफार्म पर चढ़ गई। कुछ गज दूरी तय करने के बाद ट्रेन का इंजन अपने आप बंद हो गया। ट्रेन की स्पीड, निर्धारित स्पीड से ज्यादा बढ़ गई। जिसकी वजह से ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई।