Thursday, March 12, 2026
Home क्राइम Rape Accused : कांग्रेस पार्षद पर गंभीर आरोप…! रेप के बाद करवाया...

Rape Accused : कांग्रेस पार्षद पर गंभीर आरोप…! रेप के बाद करवाया गर्भपात फिर अश्लील VIDEO बनाकर करता रहा उत्पीड़न

623

भोपाल। Rape Accused : दुष्कर्म के आरोपी पार्षद  सागर छाबरी  को गुरुवार को कांग्रेस ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सागर शिवपुरी जिले की पिछोर नगर परिषद से कांग्रेस पार्षद था। प्रदेश पार्टी उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने पत्र जारी क्या है।

पार्षद पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके साथ उसने न केवल जबरदस्ती बलात्कार किया बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर लगातार उत्पीड़न करता रहा। गर्भ ठहरने पर जबरिया गर्भपात भी करा दिया।

बता दें कि पीड़ित युवती 25 सितंबर से गायब थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां ने थाने जाकर लिखवाई थी। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर से आरोपी कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ पॉस्को एक्ट के साथ बलात्कार की धाराओं और ब्लैकमेल करने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज (Rape Accused) कर कार्रवाई शुरू कर दी है।