Saturday, May 2, 2026
Home देश धमाकों से दहला बलूचिस्तान, जूमे की नमाज और ईद-ए-मिलाद के जुलूस में...

धमाकों से दहला बलूचिस्तान, जूमे की नमाज और ईद-ए-मिलाद के जुलूस में ब्लास्ट, 59 की मौत

440

इस्लामाबाद। Blast in Balochistan: पाकिस्तान में शुक्रवार को 2 जगहों पर 2 ब्लास्ट हुए। पहला धमाका बलूचिस्तान के मस्तुंग शहर में एक मस्जिद के पास हुआ। ये आत्मघाती हमला था। न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, इसमें एक DSP समेत 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। हमले के वक्त लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के लिए इकट्ठा हो रहे थे।

 

दूसरा धमाका खैबर पख्तूनख्वा के हंगू शहर की मस्जिद में हुआ। ये भी फिदायीन हमला था। पाकिस्तानी मीडिया ‘न्यूज इंटरनेशनल’ के मुताबिक, यहां एक पुलिस अफसर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी तभी धमाका हुआ। इसके बाद मस्जिद की छत गिर गई। यहां 30-40 लोग मलबे में दबे हुए हैं। 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।