JCCJ ने की 11 प्रत्याशियो की सूची जारी..पाली तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर पर खेला दांव…

0
179

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के महामंत्री ने 11 प्रत्याशियो की सूची जारी की है। जारी सूची में पाली तानाखार से जिला पंचायत अध्यक्ष के पति छत्रपाल सिंह कवंर पर दांव खेला है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियो की सूची जारी कर दी है। विधानसभा चुनाव किंग मेकर की भूमिका में अभी से जनता कांग्रेस जे ने फूंक फूंक कर पत्ता खोल रहे है। आज पार्टी के महामंत्री महेश देवांगन ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जारी सूची में पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से छत्रपाल सिंह कंवर को प्रत्याशी बनाया है।