कोरबा। कांग्रेस पार्टी ने 2023 के आम चुनाव में सुश्री दुलेश्वरी के खिलाफ पाली तानाखार विधानसभा चुनाव लड़ रहे छत्रपाल सिंह कंवर को निष्कासित कर दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन एवं प्रशासन महासचिव मलकीत सिंह गैदु ने छत्रपाल सिंह कंवर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सामान्य सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है।