Thursday, April 30, 2026
Home कोरबा VIDEO : महिलाओं ने लखन को घेर कर पूछा-: अब कैसे आई...

VIDEO : महिलाओं ने लखन को घेर कर पूछा-: अब कैसे आई बहन की याद, दस साल कहां थे

398

कोरबा। शहरी विधानसभा की सीट पर पिछले 15 साल से कांग्रेसी विधायक का कब्जा है। इस बीच गायब रहे भाजपाइयों के नजर आते ही लोगों का गुस्सा फूट रहा है। वर्तमान चुनाव में मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी को भी जगह जगह खरी खोटी सुनने को मिल रहा है। एक बार कुछ ऐसा ही हुआ, जब भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन जनसंपर्क के लिए निकले। जब उन्होंने बहन से संबोधित कर समर्थन मांगा, तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और पूछा कि अब आपको बहन की याद आई है। पर बीते दस साल से आप आखिर कहां थे।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चुनाव प्रचार को लेकर यह पहली बार नहीं है जो भाजपा प्रत्याशी लोगों की नाराजगी का शिकार हुए। इसके पहले एक पत्रकारवार्ता में भोजन खत्म होने, कभी घोषणा पत्र के कसीदे पढ़ते विधायक सवालों का जवाब देने से चुके। भाजपा के लिए ताकत बटोरने आने वाले स्टार प्रचारकों का दौरा कैंसिल हो जाता है, तो कभी प्रत्याशी को ही लोग घेर लेते हैं। एक दिन पहले ही कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन को एक युवक ने घेरकर पूछा कि आपने हमारे लिए क्या किया? 15 साल बीजेपी की सरकार रही, लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। इस दौरान उनके समर्थक ही युवक से उलझने के कगार पर आ गये। अब फिर लखन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रचार के दौरान महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और पूछा कि 10 साल तक कहां गायब थे और अब सीधे हमें बहन बना रहे हो। एक बार फिर महिलाओं को जवाब देते लखन के हाथ-पांव फूल गए और चुपचाप आगे बढ़ गए।