Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ Raipur City Crime: पंजाब से रायपुर में हेरोइन तस्करी, ग्राहक तलाशते 4...

Raipur City Crime: पंजाब से रायपुर में हेरोइन तस्करी, ग्राहक तलाशते 4 गिरफ्तार, पांच किलो गांजा के साथ 3 पकड़ाए

198

रायपुर। Raipur City Crime: राजधानी रायपुर के हीरापुर में पंजाब से रायपुर में हेरोइन तस्करी कर ग्राहक की तलाश करते 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं कबीर नगर में 2 किलो गांजा के साथ दो आरोपी पुलिस के हाथ लगे हैं। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

 

Raipur City Crime: शनिवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि हीरापुर स्थित यदुवंशी चौक पास कुछ व्यक्ति हेरोइन बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गई टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर चारों को घेरकर पकड़ लिया।

 

Raipur City Crime: गिरफ्तार आरोपियों के नाम सेवा सिंह, उमेश यदु, हरप्रीत सिंह एवं शुभम मिलन बताया गया है। सभी आरोपी हीरापुर कबीर नगर रायपुर के रहने वाले हैं। उनसे 15 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हेरोइन की आपूर्ति पंजाब से हो रही है। इससे पहले भी वे पकड़े गए हैं।

 

0.Raipur City Crime: पांच किलो गांजा के साथ दो पकड़े गए

 

Raipur City Crime: एक अन्य घटना में कबीर नगर थाना क्षेत्र में पांच किलो गांजा के साथ दो आरोपी विजय सिन्हा और गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों हीरापुर कबीर नगर रायपुर के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों के खिला। नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।