Tuesday, March 17, 2026
Home देश Republic Day of India: गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron...

Republic Day of India: गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron होंगे मेहमान, सरकार ने भेजा न्योता

206

नई दिल्ली। Republic Day of India: इस बार गणतंत्र दिवस के मेहमान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो होंगे। समारोह में शामिल होने के लिए भारत सरकार की ओर से उन्हें न्योता भेजा गया है। यह छठवां मौका है जब फ्रांस का कोई राष्ट्रपति छठवीं बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होगा।

 

 

बता दें कि मैंक्रो से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने की तैयारी थी, लेकिन उन्होंने देश की अंदरूनी राजनति एवं अपने खिलाफ महाभियोग जांच की मंजूरी को देखते हुए अपना भारत दौरा स्थगित कर दिया।

 

नई ऊंचाई पर भारत-फ्रांस की दोस्ती

 

बता दें कि गत वर्षों में भारत और फ्रांस की दोस्ती एवं आपसी रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं। खासकर पीएम मोदी और मैकों के बीच केमेस्ट्री काफी अच्छी है। राफेल सौदे के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक एवं सामरिक साझेदारी काफी मजबूत हुई है। लड़ाकू विमान राफेल के अलावा फ्रांस भारत की रक्षा जरूरतें पूरी कर रहा है। नौसेना के लिए भारत उससे 26 राफेल और खरीदने जा रहा है।

 

बैस्टिल डे परेड समारोह में शामिल शामिल हुए थे पीएम मोदी

 

हाल के वर्षों में भारत और फ्रांस एक दूसरे के और करीब आए हैं और आपसी साझेदारी बढ़ी है। 14 जुलाई को बैस्टिल डे मिलिट्र परेड में फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल हुए थे। इस परेड में सिर्फ फ्रांस की सेनाएं ही नहीं थीं बल्कि भारत की तीनों सेनाएं भी शामिल हुई थीं। भारतीय वायु सेना ने फ्रांस में बने दसॉल्‍ट राफेल फाइटर जेट्स के साथ फ्लाई पास्ट भी किया।