Monday, May 25, 2026
Home देश रिकी पोंटिंग का ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान..बोले 14 नहीं तो...

रिकी पोंटिंग का ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान..बोले 14 नहीं तो 10 मैच भी…’,और वॉर्नर पर कही यह बात

297

आईपीएल। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में सभी मैच खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि यह तय नहीं है कि वह बतौर कप्तान या विकेटकीपर उपलब्ध होंगे या नहीं। पंत 2022 में कार दुर्घटना में घायल हो गए थे और फिलहाल इसी से उबर रहे हैं। पंत की सर्जरी हुई थी और वह फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

जिसके बाद अब फैंस को उम्मीद है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं अगर ऐसा होता है तो पंत एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लेकर बड़ी जानाकारी आई सामने

ऋषभ पंत को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बताया कि ऋषभ पंत को पूरा विश्वास है कि वो इस बार आईपीएल खेलेगा। लेकिन हम इसको लेकर अभी सुनिश्चित नहीं है। अभी हमे विश्वास नहीं है कि ऋषभ पंत से टीम को विकेटकीपिंग मिल पाएगी या नहीं। इसके बाद जब एक रिपोर्टर ने रिकी पोंटिंग से पूछा कि अगर ऋषभ पंत आईपीएल 2024 नहीं खेल पाए तो फिर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा? इसका जवाब देते हुए पोंटिंग ने बताया कि अगर ऋषभ पंत आईपीएल 2024 खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर उनकी जगह पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले डेविड वॉर्नर को ही दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया जाएगा।