Friday, March 27, 2026
Home Breaking Ex IAS Anil Tuteja: शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा...

Ex IAS Anil Tuteja: शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा 2 दिन और रहेंगे जेल में, स्पेशल जज के अवकाश में रहने से ईडी को नहीं मिली रिमांड

362

Ex IAS Anil Tuteja: रायपुर। आबकारी घोटाले में गिरफ्तार अनिल टुटेजा 2 दिन अभी और जेल में रहेंगे। कोर्ट ने उन्हें फिर से दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल स्पेशल जज के छुट्टी पर रहने की वजह से ये निर्णय लिया गया है।

Ex IAS Anil Tuteja: इससे पहले रविवार को उन्हें गिरफ्तारी के बाद एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन आज फिर से उन्हें दो दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अब स्पेशल जज के छुट्टी से लौटने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा।

Ex IAS Anil Tuteja: दरअसल स्पेशल जज के छुट्टी पर होने की वजह से ED को आज भी रिमांड नहीं मिल सकती। अब 24 अप्रैल को उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जायेगा। अनिल टुटेजा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया। पर्याप्त सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश किया गया।