Saturday, October 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव के प्रदर्शन के दौरान महापौर ढेबर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल...

विधानसभा घेराव के प्रदर्शन के दौरान महापौर ढेबर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती हाल जानने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

323

the duniyadari रायपुर। रायपुर में कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पांच स्तर की बैरिकेडिंग की थी. हालांकि, कार्यकर्ता पहली बैरिकेडिंग ही तोड़ सके. इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. प्रदर्शन के दौरान रायपुर मेयर एजाज ढेबर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गए. जिसके बाद उन्हें पंडरी के जिला अस्पताल ले जाय गया जहां उनका उपचार जारी है. इस बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना.