Thursday, October 29, 2026
Home Breaking CG BREAKING: 12 मवेशियों की मौत, आकाशीय बिजली की चपेट में आए

CG BREAKING: 12 मवेशियों की मौत, आकाशीय बिजली की चपेट में आए

328

बलरामपुर– मानसून की जद में पूरी तरह से आ चुके छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है. बलरामपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्जनों मवेशियों की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के बरतीकला और लुर्गीकला में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला, जहां तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्जनों मवेशियों की मौत हो गई, इनमें गाय, बकरी और भैंस शामिल हैं. इन मवेशियों की मौत से बड़ा नुकसान उठाने वाले पशु पाल प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं.