Tuesday, March 3, 2026
Home Breaking CG BREAKING: CRPF जवान ने AK47 से खुद को किया शूट

CG BREAKING: CRPF जवान ने AK47 से खुद को किया शूट

127

दंतेवाड़ा– जिले में एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान को आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक जवान का नाम विपिन्द्र चंद्र है और CRPF की 195 वीं बटालियन के सी कंपनी बारसूर में पदस्थ था। जवान ने खुद के ही सर्विस राइफल AK47 से खुद पर फ़ायर कर लिया।

दरसअल, 8 जून को कांकेर जिले के रावघाट थानांतर्गत फूलफाड़ बीएसएफ कैंप में तैनात बीएसएफ के जवान में बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पश्चिम बंगाल के नादिया जिला के हंसखाली के बाजारपारा निवासी 36 वर्षीय मलय कर्माकार पिता मनोरंजन कर्माकार 162 वाहिनी बीएसएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे।

बीएसएफ जवान 8 जून की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास कैंप के टॉयलेट में अंदर से दरवाजा बंद कर अपने गले में जूट की रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर सीलिंग में लगे लोहे के एंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की खबर मिलते ही रावघाट थाना की पुलिस कैंप पहुंची और शव का पंचनामा तैयार किया।