Sunday, July 19, 2026
Home Breaking CG BREAKING: पेट और सिर दर्द से परेशान….मोमोज खाकर पड़े 7 लोग

CG BREAKING: पेट और सिर दर्द से परेशान….मोमोज खाकर पड़े 7 लोग

283

धमतरी– बहुत से लोग मोमोज खाने के शौकीन होते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि मोमोज को लेकर कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, धमतरी जिले में मोमोज खाने के बाद 7 लोगो की तबियत बिगड़ गई और उन्हें उलटी दस्त की शिकायत के साथ पेट और सिर दर्द जैसी शिकायतें होने लगी।

बताया गया कि ये सभी पीड़ित रामबाग के मोमोज दुकान में मोमोज खाने के बाद बीमार पड़ गए। जिसके बाद सभी पीड़ितों को तुरंत DCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया।

जिसके बाद घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि, यह खबर उन सभी के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है जो मोमोज खाने के शौकीन है।