Saturday, May 2, 2026
Home Breaking CG NEWS : पुल बहा, दर्जनों गांव के लोगों को होगी परेशानी

CG NEWS : पुल बहा, दर्जनों गांव के लोगों को होगी परेशानी

173

जशपुर– जशपुर में तेज बारिश से सोनक्यारी में बना पुल और सड़क बह गया, जिससे पंडरसिल्ली, दबदरा, तालसिली सहित दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया है। देर रात से हो रही तेज बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं। बिलासपुर, जशपुर और सरगुजा में भी सुबह बारिश हुई। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देर रात से सुबह तक बारिश जारी है। रायपुर में भी सुबह बौछारें पड़ीं, दुर्ग-भिलाई में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने आज उत्तर छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है, इस दौरान कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और रायगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 सितंबर के बाद से प्रदेशभर में मानसून की एक्टिविटी कम होती जाएगी।

बुधवार (25 सितंबर) को प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला में 9 मिमी बारिश हुई है।