Sunday, October 25, 2026
Home Breaking CG Accident: कार और बाइक में जोरदात भिड़ंत, एक की मौके पर...

CG Accident: कार और बाइक में जोरदात भिड़ंत, एक की मौके पर ही मौत…

314

तखतपुर– कार और बाइक में जोरदात भिड़ंत से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई. एक को गंभीर चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है.

पुलिस मृतक की शिनाख्ती में जुटी है. यह हादसा तखतपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग के पेंड्री बाईपास में हुआ.

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में बैलेंस बिगड़ने से कार सड़क किनारे खेत में जा घुसा. इससे कार सवार महिला और बच्चे को भी हल्की चोट आई है.

घायल व्यक्ति को राहगीरों ने अपने साधन से इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं घटना की सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्च्युरी भेजकर मामले की जांच में जुटी है.