Friday, October 30, 2026
Home Breaking शराबी टीचर ने अश्लील गाने पर युवती के साथ डांस करते हुए...

शराबी टीचर ने अश्लील गाने पर युवती के साथ डांस करते हुए नजर….अब सोशल मीडिया पर वायरल

287

बलरामपुर– इस समय नवरात्रि का त्योहार चल रहा है और इस मौके पर सभी दुर्गा पंडालों में जग जागरण का आयोजन हो रहा है। तो वहीं कई दुर्गा पंडालों में अश्लीलता गाने चलाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर जिले से सामने आया है, जहां दुर्गा पंडाल में कार्यक्रम के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यहां दुर्गा पंडाल में एक कार्यक्रम का अयोजन किया गया था। जिसमें अश्लील गाने बजाए गए। इस दौरान एक शराबी टीचर ने अश्लील गाने पर युवती के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बेतो गांव के दुर्गा पंडाल का है।

बताया जा रहा है कि शराबी शिक्षक का नाम संदीप सिंह है, जो जवहारी हाई स्कूल में पदस्थ है। आपको बता दें कि नवरात्री के पावन पर्व में लोगों के आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। माता की भक्ति गीतों के बजाय भोजपुरी गानों में बारबालाएं नाचती रही यह भक्ति का आयोजन कम और बिहारी आर्केस्ट्रा ज्यादा लग रहा है।