Monday, October 19, 2026
Home Uncategorized झाड़ियों में मिली अज्ञात शख्स की अर्धनग्न लाश, फैली सनसनी

झाड़ियों में मिली अज्ञात शख्स की अर्धनग्न लाश, फैली सनसनी

274

The Duniayadari:बलौदाबाजार। ग्राम रवान में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट के कोल ब्लाक के बगल से बह रहे नाले के पास झाड़ियोंमें आज अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. शव की शिनाख्ती की जा रही है। शव के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई भी कपड़ा नहीं है। शव आठ से दस दिन पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल अज्ञात व्यक्ति कौन है उसका पता नहीं चल रहा है. आशंका यह भी है कि अंबुजा अडानी सीमेंट में बाहरी मजदूर बड़ी संख्या में काम करने आए हैं. कहीं उसमें से कोई गुमशुदा तो नहीं है. फिलहाल कोतवाली पुलिस थाने में गुमशुदा लोगों की रिपोर्ट और आसपास के थाने में सूचना भिजवाकर परिजनों की पतासाजी में जुटी है।