Monday, November 2, 2026
Home Breaking कलेक्टर ने कहा कि स्लम बस्तियों और उसके आसपास के क्षेत्रों में...

कलेक्टर ने कहा कि स्लम बस्तियों और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगाए जाएंगे CCTV कैमरे

247

The Duniyadari:रायपुर- कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक ली। बैठक में सभी बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने पीएम स्वनिधि योजना के ऋण प्रकरण की कम संख्या में स्वीकृति देने पर नाराजगी जताई।

कलेक्टर ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाते हुए बैंक ऋण प्रकरण में दस्तावेजों का परीक्षण गंभीरता के साथ करें और अधिक से अधिक संख्या में स्वीकृति दिलाएं। ऐसे प्रकरण में संवेदनशीलता से विचार करें और स्वीकृत दें।

कलेक्टर ने कहा कि स्लम बस्तियों और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए बैंकों के सीसीएसआर मद का इस्तेमाल करने में सहयोग किया जाएं।

डॉ सिंह बैंकों को डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देते हुए रायपुर को डिजिटल जिला बनाने के लिए निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों विशेषकर महिला समूहों को लोन प्रदान करते समय प्रक्रियाओं को सरल करें। महिला समूहों के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाकर जल्द से जल्द लोन प्रदान करें।