Thursday, October 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ गजराजों की मस्ती : पानी भरे नाले में प्यास बुझाने पहुंचा...

गजराजों की मस्ती : पानी भरे नाले में प्यास बुझाने पहुंचा हाथियों का दल

4465

जशपुर//
जिले में हाथियों का झुंड अठखेलियां करते हुए दिखाई दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सभी पानी भरे नाला में कूदते हुए नजर आ रहे हैं। बारिश से पानी भरे नाले में प्यास बुझाने के लिए हाथी का झुंड का नजारा आप भी देख सकते हैं कि, किस तरह से वे एंजॉय कर रहे हैं।
बता दें, 2 घंटे तक पानी में हाथियों का झुंड मस्ती करता रहा है। नाले में नहाकर हाथियों का दल सतपुरिया के जंगल में लौट गया है। तीन महीने से क्षेत्र में 25 हाथियों का दल मौजूद है। यह पूरा मामला तपकरा वन परिक्षेत्र के महुआडीह गांव का है।