Monday, March 23, 2026
Home देश Aam Aadmi Party:आम आदमी पार्टी को झटका, एक साथ 43 नेताओं का...

Aam Aadmi Party:आम आदमी पार्टी को झटका, एक साथ 43 नेताओं का इस्तीफा

355

भरूच। Aam Aadmi Party: दिल्ली और पंजाब के बाद अपने तीसरे सबसे बड़े जनाधार वाले प्रदेश गुजरात में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायक भूपत भायाणी के इस्तीफे के बाद अब भरूच में एक साथ 40 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) की पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इन सभी ने एक साथ पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

 

Aam Aadmi Party: गुजरात के ‘आप’ प्रमुख इसुदान गढ़वी को आधिकारिक लेटर में माइनॉरिटी विंग के अध्यक्ष अमजद खान पठान, 33 पार्टी कार्यकर्ताओं और 10 पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफे का ऐलान किया। इन नेताओं ने ऐसे समय पर पार्टी का साथ छोड़ा है जब एक दिन पहले ही विसावदर सीट से विधायक भूपत भायाणी ने इस्तीफा दे दिया।

 

Aam Aadmi Party: बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के 5 प्रत्याशी जीतकर विधायक बने थे। पार्टी ने करीब 13 फीसदी वोट शेयर हासिल किया था। दिल्ली और पंजाब के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी को सबसे अधिक वोट गुजरात में ही मिले हैं।

 

 

Aam Aadmi Party: यही वजह है कि पार्टी को यहां लोकसभा चुनाव में भी काफी उम्मीदे हैं। पिछले एक साल में एक विधायक समेत कई पार्षद और अन्य पदाधिकारियों ने आप का साथ छोड़कर भाजपा या कांग्रेस का दामन थाम लिया।