इंदौर। Accident: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के बाणगंगा इलाके में मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। एक दुर्घटनाग्रस्‍त बस को ले जाने के दौरान क्रेन का तार टूट गया और वाहन सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों पर गिर गया। क्रैन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसे में एक महिला, एक बच्ची और दो पुरुषों की मौत हो गई। एक अन्य महिला का पैर टूटा है। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक अन्‍य जानकारी के अनुसार कार, बस और क्रेन इंदौर से सांवेर की ओर जा रही थी तभी इंदौर की ओर से दो बाइक पर आ रहे लोग क्रेन में जा घुसे।

RO - 12460/ 2 RO - 12460/ 2