Monday, August 31, 2026
Home छत्तीसगढ़ Accident: लालपुर में यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, 8 घायल

Accident: लालपुर में यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, 8 घायल

417

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। Accident: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार सुबह गौरेला वेंकटनगर मुख्यमार्ग पर लालपुर गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों में दो बच्चे तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Accident: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस अयोध्या से रायपुर आ रही थी। बस के अचानक पलटने से सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जैसे—तैसे करके बस से बाहर निकलने का प्रयास किए। सुबह का समय रास्ते में लोगों की आवाजाही भी कम थी। इस वजह से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देर हुई।