Friday, October 30, 2026
Home दुर्घटना Accident in Jabalpur : जबलपुर में भीषण सड़क हादसा…! 4 की मौके...

Accident in Jabalpur : जबलपुर में भीषण सड़क हादसा…! 4 की मौके पर मौत…विचलित कर सकती हैं तस्वीरें

673

जबलपुर। Accident in Jabalpur : जबलपुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग में देर रात भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोसलपुर थाना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजवा दिया है। वहीं, घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मोहतरा टोल प्लाजा के पास का मामला

दरअसल, मामला गोसलपुर थाना मोहतरा टोल प्लाजा के पास का है। जब जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा ट्रक अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास खड़े 4 लोग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कटनी और मझगंवा के रहने वाले है। मृतकों की पहचान संदीप बर्मन, शिवम कुशवाहा, संदीप उपाध्याय और प्रकाश बर्मन के रुप में (Accident in Jabalpur) की गई है।