Saturday, April 20, 2024
HomeदेशAfzal Ansari's Lok Sabha membership canceled: गैंगेस्टर अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता...

Afzal Ansari’s Lok Sabha membership canceled: गैंगेस्टर अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द, इनकी भी छिन चुकी सदस्यता

लखनऊ। Afzal Ansari’s Lok Sabha membership canceled: गैंगेस्टर एक्ट मामले में बसपा सांसद अफजाल अंसारी को चार साल की सजा होने के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। लोकसभा के प्रधान सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा की सदस्यता को अयोग्य घोषित किया गया है।

बता दें कि गैंगस्टर मामले में बसपा से सांसद अफजाल अंसारी को सजा होने के बाद डीजी अभियोजन को रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट भेजे जाने के बाद ही अफजाल की सदस्यता खत्म होने का नोटिफिकेशन जारी किया गया।

2019 में गाजीपुर से सांसद चुने गए थे अफजाल

अफजाल अंसारी गाजीपुर से दूसरी बार सांसद हैं। 2019 से पहले वह 2004 में सपा के टिकट से सांसद चुने गए थे। अफजाल अंसारी को चार साल की सजा और ऊपर से उनकी सदस्यता जाने के बाद बसपा को तगड़ा झटका लगा है। वर्ष 2019 के चुनाव में बसपा के 10 सांसद चुने गए थे। अब केवल बसपा के नौ सांसद ही बचे हैं।

यूपी में अब तक किन-किन लोगों की गई सदस्यता

यूपी में कोर्ट से सजा मिलने के बाद कई माननीय अपनी लोकसभा और विधानसभा की सदस्यता गंवा चुके हैं। बसपा सांसद अफजाल अंसारी से पहले सपा नेता मो. आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता जा चुकी है।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को दोषी ठहराए जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी थी। रामपुर की एक अदालत ने उन्हें वर्ष 2019 के एक हेट स्पीच के मामले में दोषी ठहराया था और तीन साल की सजा सुनाई गई थी। सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की भी विधानसभा सदस्यता रद्द हो चुकी है।

चुनाव लड़ते समय उन्होंने अपनी उम्र अधिक बताते हुए गलत शपथपत्र दिया था। इसके अलावा खतौली से भाजपा के विधायक रहे विक्रम सैनी भी सदस्यता गवां चुके हैं। उन्हें 2013 के दंगा मामले में दो साल की सजा दी गई थी।

Afzal Ansari’s Lok Sabha membership canceled:
17वीं विधानसभा में हमीरपुर के भाजपा विधायक अशोक चंदेल, उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और गोसाईगंज के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी की सदस्यता खत्म हो चुकी है।

इसके पहले एमबीबीएस सीट घोटाले में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य काजी रशीद मसूद की सदस्य गई थी। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्य सभा भेजा था। वर्ष 2013 में कोर्ट ने उन्हें चार साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments