Friday, July 31, 2026
Home देश Ajit Doval security lapse: भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की सुरक्षा...

Ajit Doval security lapse: भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक, ड्रोन उड़ाने वाला गिरफ्तार

359

उज्जैन। Security Advisor Ajit Doval security lapse: भारत के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। डोभाल जब उज्जैन में महाकाल लोक में घूम रहे थे, तभी उनके ऊपर की तरफ आसमान में ड्रोन उड़ रहा था, इस मामले में पुलिस ने अब ड्रोन उड़ाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार देश के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 1 अप्रैल को राजधानी भोपाल में आयोजित कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए थे, कॉन्फ्रेंस के बाद वे बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे, उन्होंने बाबा महाकाल, हरसिद्धि माता और काल भैरव के दर्शन किए, जिसके बाद वे रात करीब 09.30 बजे महाकाल लोक पहुंचे और उन्होंने ई-कार्ट में बैठकर महाकाल लोक देखा, वे करीब 20 मिनट तक महाकाल लोक में रहे, इसी दौरान उनके ऊपर ड्रोन उड़ रहा था।

ये घटना शनिवार की है, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया, चूंकि सुरक्षा सलाहकार को जेड प्लस सुरक्षा मिली थी, इसके बावजूद उनकी सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक से हड़कंप मच गया, हालांकि उस दौरान किसी का ड्रोन पर ध्यान नहीं गया, लेकिन किसी ने इस दौरान का वीडियो बना लिया, इस वीडियो को देखा तो सुरक्षा कर्मियों के भी होश उड़ गए, इसके बाद तुरंत ड्रोन को जब्त किया गया।

बताया जा रहा है कि जिस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह नोएडा का है, जिसका नाम सरियश कुमार पिता शत्रुघ्न चतुर्वेदी बताया जा रहा है, पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह यूट्यूबर है। वह वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करता है। उसने बताया कि वह उज्जैन घूमने आया था। इसलिए वह महाकाल क्षेत्र का ड्रोन से फोटो-वीडियो बना रहा था।