Ambikapur :नए लुक में बाबा! स्वास्थ्य मंत्री ने जींस जैकेट पहनकर किया डांस, बहन के लिए इस राज्य में गए है चुनाव पर

464

अंबिकापुर। Ambikapur :। प्रदेश सीनियर लीडर और स्वास्थ्य मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया छाया है। बाबा का ये अवतार सुर्खियां बटोर रहा है। टीएस सिंह देव को उनके चश्मा और जीन्स में देखकर तारीफ के पुल बांध रहे है।

 

दरसअल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपनी बहन आशा कुमारी के लिए हिमाचल प्रदेश में मोर्चा संभाल लिया है। इन दिनों वे चंबा जिले की डलहौजी सीट के वोटरों को साधने में लगे हैं। वहां से चुनाव प्रचार का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सिंहदेव एक प्रचार गीत पर हिमाचली नर्तकों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं

स्टाइलिश जिंस, जैकेट और चशमा पहने सिंहदेव एक रैप पर डांस कर रहे हैं। इसके बोल हैं कांग्रेस को चुनना सब कहते, आशा को लाना सब कहते। डलहौजी की सड़कों पर इस रैप से पार्टी समर्थकों का भी उत्साह बढ़ा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिंहदेव पारिवारिक तौर पर इस प्रचार अभियान में शामिल हैं।

टीएस सिंहदेव अगले एक सप्ताह डलहौजी में ही कैंप करने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को मतदान होना है। ऐसे में मतदान से 24 घंटे पहले तक सभी बाहरी नेताओं को हिमाचल प्रदेश छोड़ना हाेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 नवम्बर तक हिमाचल प्रदेश में ही हैं। शुक्रवार को उन्होंने नगरोटी में एक जनसभा को संबोधित किया था।

2017 के विधानसभा चुनाव में आशा कुमारी को भाजपा के डीएस ठाकुर ने कड़ी टक्कर दी थी। पिछले चुनाव में हार-जीत का अंतर केवल 556 वोट का था। इस बार भी आशा कुमारी के सामने भाजपा के डीएस ठाकुर को ही टिकट मिला है। आम अदमी पार्टी भी यहां मामले को त्रिकोणीय करने की कोशिश में है। ऐसे में सिंहदेव ने बहन के लिए अपनी ताकत झोंक दी है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने कुछ समय पहले ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है।

सीएम भी हिमाचल में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार दिन के के दौरे पर पहले ही हिमाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने कांगड़ा के ज्वाला देवी मंदिर पहुंचकर पूर्जा-अर्चना की। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मंदिर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने नगरोटा के गांधी मैदान में एक परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, रोटी को बार-बार पलटना पड़ता है। रोटी नहीं पलटी तो वह जल जाएगी। अब सरकार को पलटने का वक्त आ गया है।

 

https://twitter.com/ankitasharmaj/status/1588747293314146305?s=48&t=KYKpkVg6Cvu9JejZMV5gAw

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों और जवानों के मुद्दे से बात की शुरुआत की। उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। पेंशन नहीं देना चाहती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो कहकर गये हैं कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं होगी। लेकिन कांग्रेस गारंटी दे रही है कि वह ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी। मैं छत्तीसगढ़ से आया हूं। हमने छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया है।