कोरबा। Ex Home Minister : भाजपा शासन काल में छग के गृहमंत्री रहे ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर का शराब के नशे में हंगामा मचाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड के समीप बीच सड़क पर बस के सामने लेट गए और बस के चालक को नीचे उतारने की बात कह रहे थे।
बताया जा रहा है संदीप कंवर का किसी बस चालक से विवाद हो (Ex Home Minister) गया था। इस बात को लेकर वो चालक को बार-बार बुलाने की जिद कर रहे थे और बार-बार बस के सामने सड़क पर लेट जा रहे थे। लोग संदीप कंवर के हाथ-पांव जोड़ रहे थे लेकिन वो नही मान रहे थे।
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीएसईबी चौकी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुची और संदीप कंवर को मनाने की कोशिश की लेकिन वो किसी की नहीं सुन रहे थे। ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई और लोग अपने मोबाइल में इस ड्रामा को कैद कर रहे थे।
लगभग 15 मिनट तक चले इस ड्रामा के बाद संदीप कंवर शांत हुए और उन्हें पुलिस टीम घर तक छोड़ने गई। संदीप कंवर कोरबा क्षेत्र क्रमांक 1 के जिला पंचायत सदस्य (Ex Home Minister) हैं।
The Duniyadari: पंडित शिवराज शर्मा के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति ने किया सम्मानित
कोरबा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर...