Thursday, October 29, 2026
Home राजनीति Angry Congress : रायपुर से बड़ी खबर…!महापौर ढेबर को टिकट नहीं मिलने...

Angry Congress : रायपुर से बड़ी खबर…!महापौर ढेबर को टिकट नहीं मिलने पर गुस्साए कार्यकर्ता ने खुद पर डाला पेट्रोल…देखे VIDEO

422

रायपुर।  भारी प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर महापौर एजाज ढेबर को टिकट देने की मांग कर रहे है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के बीच एक युवक ने खुद पर केरोसिन डाल लिया और फिर खुद को आग लगाने की कोशिश की। युवक की हरकत को देख मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को रोका और भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान में लाया गया। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित है।

एजाज ढेबर ने रायपुर दक्षिण से दावेदारी की थी। बुधवार को कांग्रेस ने 53 नामों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में मेयर का नाम नहीं था, जिसके बाद उनके समर्थक भारी नाराजगी जाहिर कर रहे है और कांग्रेस प्रत्याशी को बदलकर एजाज ढेबर को टिकट देने की मांग कर रहे है। एजाज ढेबर भी खुद मौके पर पहुंचे हुए है। नीचे देखें वीडियो…