देहरादून। Ankita Bhandari Murder Case: ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट की जिस पूर्व कर्मचारी प्रियंका के गायब होने की बात कही जा रही है, वह अपने परिवार के साथ मेरठ में रहती है। उससे पुलिस के अधिकारियों ने बात भी की है।
Ankita Bhandari Murder Case: डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि प्रियंका ने वेतन कम होने के कारण खुद नौकरी छोड़ी थी। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ रहने मेरठ चली आई थी। इसके बाद से उसने पुलकित या अन्य किसी कर्मचारी से बात नहीं की है।
Ankita Bhandari Murder Case: बता दें कि अंकिता हत्याकांड के बाद कुछ लोगों का कहना था कि रिजॉर्ट की एक और महिला कर्मचारी महीनों से लापता है। उसकी भी पुलकित व उसके दोस्तों ने हत्या कर दी है। इस पर पुलिस के भी कान खड़े हो गए। आनन-फानन उस लड़की का पता लगाने की कोशिश की गई।
Ankita Bhandari Murder Case: डीजीपी ने बताया कि रिजॉर्ट के रजिस्टर से उस लड़की का नाम प्रियंका होना पता चला। मालूम हुआ कि प्रियंका ने रिजॉर्ट में एक माह तक नौकरी की थी। वह मेरठ की रहने वाली है। इस बारे में एसआईटी को जांच के निर्देश दिए गए।
Ankita Bhandari Murder Case: डीजीपी ने बताया कि एसआईटी सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने प्रियंका से फोन पर बात की। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि रिजॉर्ट में उसे बहुत कम वेतन मिलता था। उसका खर्चा नहीं चल पा रहा था।
Ankita Bhandari Murder Case: लिहाजा उसने अपने परिवार वालों से बात की, जिन्होंने उसे घर वापस बुला लिया। उसके साथ रिजॉर्ट में कोई गलत काम नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि वह मेरठ जाकर प्रियंका के बयान दर्ज करें। ताकि, मामले में जांच को और पुख्ता किया जा सके।