Sunday, March 15, 2026
Home विदेश Another New Love Story : प्रेमी से मिलने 3 बच्चों की मां...

Another New Love Story : प्रेमी से मिलने 3 बच्चों की मां बांग्लादेश से पहुंची भारत, जानें फिर क्यों टूट गया दिलरुबा का दिल

617

उत्तरप्रदेश। Another New Love Story : पाकिस्‍तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी दोनों के चर्चे हुए। ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती से सामने आया है। जहां ऑनलाइन हुई दोस्ती और फिर प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि बांग्लादेश की दिलरूबा अपने तीन बच्चों को लेकर श्रावस्ती में प्रेमी के घर पहुंच गई। यहां आने पर उसे प्रेमी के शादीशुदा और एक बच्चे के पिता होने की बात पता चली। वहीं प्रेमी की पत्नी और अन्‍य परिवार वालों ने उसका विरोध किया। इसके बाद महिला को वापस बांग्लादेश लौटना पड़ा।

वैध वीजा लेकर भारत आई थी दिलरुबा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला जब अपने प्रेमी के घर श्रावस्ती पहुंची तो वहां शख्स की पत्नी और परिवार ने विरोध किया. इसके बाद काफी हंगामा हुआ और मामला थाने पहुंचा. वहां बातचीत के बाद दिलरुबा वापस बांग्लादेश जाने के लिए तैयार हो गई. वह वैध वीजा लेकर भारत आई थी. ऐसे में पुलिस ने उसे जाने दिया. दिलरुबा अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ टूरिस्ट वीजा लेकर आई थी. वह 26 सितंबर को कोलकाता पहुंची थी जहां से वह लखनऊ आई और इसके बाद बस से बहराइच पहुंची. यहां वह एक होटल में दो दिनों तक ठहरी.

टिकटॉक के जरिए संपर्क में आए थे दोनों

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा से सटे भरथा रोशनगढ़ गांव के अब्दुल करीम को बांग्लादेश की दिलरुबा से टिकटॉक पर प्यार हो गया था. राउजन चटगांव की रहने वाली दिलरुबा के पति की कोविड के दौरान मौत हो गई थी.

पहले से शादीशुदा है अब्दुल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दुल करीम पहले से शादीशुदा है. उसका एक बेटा भी है. वहीं दिलरुबा का कहना है कि अब्दुल ने खुद को कुंवारा बताया था. इसी वजह से वह तीन बच्चों के साथ श्रावस्ती आई. दिलरुबा ने कहा कि अब्दुल करीम झूठा है. उसके साथ यहां मेरा रहना ठीक नहीं है.