Wednesday, May 6, 2026
Home छत्तीसगढ़ Arrested Teacher : फरार सहायक शिक्षक दुर्ग से गिरफ्तार…इस जघन्य कृत्य की...

Arrested Teacher : फरार सहायक शिक्षक दुर्ग से गिरफ्तार…इस जघन्य कृत्य की मिली सजा

358

बालोद। Arrested Teacher : रेप के मामले में सहायक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिक्षक का नाम उमेश कुमार साहू बताया जा रहा है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी सहायक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी सहायक शिक्षक उमेश कुमार साहू प्राथमिक शाला बालोद में पदस्थ है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक उमेश कुमार साहू ने महिला से अलग-अलग जगहों पर प्रलोभन देकर कई दफा शारीरिक संबंध बनाया था।

इस मामले में पीड़िता ने बालोद थाने में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उमेश कुमार साहू ने 5 नवंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 के बीच कई दफा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

इधर सहायक शिक्षक के खिलाफ एफआईआर धारा 294, 506, 323,376(2) (ढ) 34 भादवि के तहत दर्ज होने के बाद मौके से फरार हो गए, जिसके बाद आरोपी को पुलिस तलाश रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सहायक में दुर्ग में छुपा है, सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार (Teacher Arrested) किया गया।