Sunday, September 13, 2026
Home Breaking भालू ने ग्रामीणों पर हमला, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप...

भालू ने ग्रामीणों पर हमला, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

226

मरवाही वनमंडल के जंगलों में एक बार फिर भालू ने ग्रामीणों पर हमला  कर दिया है. भालू के इस हमले से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. वहीं दी अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में बहरति कराया गया है. यह घटना मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी के पास बदरोड़ी पंचायत की है.

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह हरियाली अमावस्या का त्यौहार मातम में बदल गया जब मादा भालू के हमले से एक युवक की मौत हो गई और अन्य दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सुबह छाब लाल (28 वर्ष) अपने दो अन्य ग्रामीण साथियों के साथ हरियाली अमावस्या त्योहार होने के कारण सभी अपने-अपने खेतों के लिए तेंदू की टहनी लेने बदरोड़ी के जंगलों के अंदर की ओर गए हुए थे.