Best Beer Brands : भारत में शराब के दीवानों की कमी नहीं है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें व्हिस्की, रम, स्कॉच और वोडका पसंद होता है, लेकिन जब गर्मियों की बात आती है तो कई लोग बीयर पीना पसंद करते हैं। तो आइए आज जानते हैं कि सबसे लोकप्रिय बीयर ब्रांड्स कौन से हैं, जिनके भारत समेत पूरी दुनिया दीवानी है।
गौरतलब है कि,अकेले छत्तीसगढ़ में इस वित्तीय वर्ष में शराब से निर्धारित लक्ष्य से 100.47 प्रतिशत कमाई हो चुकी है। यह जानकारी विधानसभा में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा विधायक सौरभ सिंह के सवाल पर दी थी।
1. किंगफिशर | Kingfisher
किंगफिशर को यूनाइटेड ब्रेवरीज ग्रुप के द्वारा बनाया जाता है। भारत में इसे पसंद करने वालों की संख्या काफी है। 1978 में लॉन्च हुई किंगफिशर बीयर अब भारत के अलावा 60 से अधिक अन्य देशों में भी बिकती है। ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी द्वारा संचालित 2012 की ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यह भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में 74वें स्थान पर है।
2. कार्ल्सबर्ग | Carlsberg
कार्ल्सबर्ग समूह की स्थापना 1847 में शराब बनाने वाले जेसी जैकबसेन ने की थी। उन्होनें अपने बेटे कार्ल जैकबसेन के नाम पर इसका नाम रखा। इस बीयर में हल्का पीला लेगर होता है। 1970 में इस कंपनी का टुबोर्ग के साथ विलय हो गया था। जिसके बाद यह टुबोर्ग का हिस्सा बन गया।
3. बडवाइज़र मैग्नम | Budweiser Magnum
यह अपने स्मूथ फ्लेवर और क्रिस्प टेक्सचर की वजह से फेमस है। माना यह भी जाता है कि इस बीयर (Best Beer Brands) में माठे चावल का स्वाद पाया जाता है। जिसके कारण लोग इसे पसंद करते हैं।
4. हेइनकेन | Heineken
यह बीयर भारत में नहीं बनता बल्कि सीधे हालेंड से बनकर आती है। इसे अनोखे खमीर और फ्रूटी नोट्स के साथ बनाया जाता है। हेनकेन दुनिया की दुसरी शराब बनाने वाली कंपनी है। 2012 में, हेनेकेन ने डेस्परडोस का अधिग्रहण किया, जो एक टकीला-स्वाद वाली बीयर है।
5. टुबोर्ग | Tuborg
टुबॉर्ग की शुरुआत 1873 में हुई थी और इसका नाम थ्यूस बोर्ग से लिया गया है, जिसका अर्थ डेनिश में थ्यूस का महल है। इसकी टुबॉर्ग ग्रीन बीयर दुनिया में सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले बीयर ब्रांडों में से एक है।
6 बीरा 91 | Bira 91
देश के बाजार में यह ब्रांड क्राफ्ट बीयर और एक नए फ्लेवर प्रोफाइल के साथ नया बदलाव लाया है। इसे 2015 अंकुर जैन के द्वारा लांच किया गया था। बीरा 91 में जो 91 है, वो भारत का टेलीफोन कोड है। भारत के सभी मोबाइल नंबर 91 से शुरू होते हैं। इसलिए पूरा नाम बना ‘Bira 91’. इसके मॉस्कट के तौर पर बंदर को चुना गया और इसके पीछे का तर्क था कि हर इंसान के अंदर एक बंदर होता है, मतलब हर इंसान में शरारत और चुलबुलापन होता है।
7. हेवर्ड्स | Haywards 5000
इस ब्रांड की शुरुआत एरिक हेवर्ड ने की थी जो 1904 में भारत आए थे। वर्तमान में इसे शॉ समूह के द्वारा चलाया जाता है। इसकी सालाना 10 मिलियन से अधिक बोटलें बिकती हैं। इस बीयर को हाई क्वालिटी वाले माल्ट के साथ पीसा जाता है, और इसको इसकी चिकनाई और स्ट्रोंग स्वाद के लिए जाना-जाता है।
8. सिम्बा | Simba
सिम्बा एक देशी भारतीय बीयर है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में विशेष रुप से कोविड के बाद लोकप्रियता हासिल की। सिम्बा चार वेरिएंट्स में आता है – विट, स्टाउट, लाइट और स्ट्रॉन्ग।
9. रॉयल चैलेंज | Royal Challenge
रॉयल चैलेंज अपने बजट व्हिस्की के लिए बेतहाशा लोकप्रिय है, लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि रॉयल चैलेंज एक लोकप्रिय बीयर ब्रांड भी चलाता है/ यह एक प्रीमियम लेगर बेचता है, जो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बीयर में से एक है। यह हर साल 2.5 मिलियन से अधिक caes बेचता है।
10. गॉडफादर | Godfather
जैसा कि नाम से पता चलता है, गॉडफादर वास्तव में सभी भारतीय बीयर का गॉडफादर है। जब सर्वश्रेष्ठ बीयर का स्वाद लेने की बात आती है ये विशेष रूप से भारत के उत्तरी भाग में लोकप्रिय है। यह वर्तमान में Devans Modern Breweries के स्वामित्व में है।
11. फोस्टर | Foster
फोस्टर बीयर ब्रांड भारत के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया में भी काफी अधिक लोकप्रिय है। इस बीयर को अधिक स्ट्रांग बनाने के लिए इसमें होप्स मिलाये जाते है। आप सभी को यह भी बता दे की इस बीयर (Best Beer Brands) के दो वैरिएंट आते है। एक होता है फोस्टर लागर और फॉस्टरस प्रीमियम।
The Duniyadari: रायपुर, 16 फरवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ सरकार अपना वार्षिक बजट 24 फरवरी को विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। राज्य के वित्त मंत्री ओपी...