Saturday, October 24, 2026
Home कोरबा कोरबा में युवक ने लगाई फांसी, गांव से लौटने के अगले ही...

कोरबा में युवक ने लगाई फांसी, गांव से लौटने के अगले ही दिन उठाया आत्मघाती कदम

116

The Duniyadari: कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरानगर, जमनीपाली में सोमवार रात एक 35 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राकेश साहू (पिता– रूप नारायण साहू, उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश साहू एक दिन पहले ही अपने गांव से वापस घर लौटा था और उसी रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत दर्री थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।