Monday, October 26, 2026
Home दुर्घटना Big Accident : दुखद हादसा…! नाव पलटने से कई लोगों के डूबने...

Big Accident : दुखद हादसा…! नाव पलटने से कई लोगों के डूबने की आशंका…नदी किनारे लगी परिजनों की भीड़…खोज रहे है अपनों को…देखें VIDEO

456

मुजफ्फरपुर। Big Accident : बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 34 बच्चों को लेकर जा रही नाव नदी में पलट गई। जिसमें से 18 अभी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि कई बच्चों को अभी तक बचाया जा चुका है। बच्चे नाव पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे।

नाव बागमती नदी के मधुपुर पट्टी घाट के पास पलटी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि जिला मजिस्ट्रेट सहित वरिष्ठ जिला अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया गया है और कहा गया है कि बच्चों के परिवारों को सहायता और सहायता दी जाएगी।

कई अधिकारियों को दिया निर्देश : नीतीश

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “बचाव अभियान जारी है… मैंने संबंधित जिला मजिस्ट्रेट से मामले को तत्काल देखने के लिए कहा है। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को सभी सहायता प्रदान करेगी। ” राहत एवं बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम भी मौके पर है।

9वीं और 10वीं कक्षा के थे छात्र

घटनास्थल पर लापता बच्चों की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों द्वारा बच्चों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव में सवार सभी बच्चे 9वीं और 10वीं कक्षा के बताए जा रहै हैं। घटना के संबंध में नाविक ने बताया कि वो लोगों को नाव पर बैठाकर ला रहा था तब ही अचानक रस्सी टूटने की वजह से घटना हो गई। नाविक के अनुसार करीब 30 लोग सवार थे। उसने कहा कि कई लोग अभी लापता हैं। कुछ लोग पानी (Big Accident) की तेज बवाह से नाव डूबने की बात कर रहे हैं।