Saturday, March 14, 2026
Home देश Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कौन होगा CM फेस? दिल्ली में कांग्रेस...

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कौन होगा CM फेस? दिल्ली में कांग्रेस की महाबैठक, सीएम भूपेश बघेल सहित कई मंत्री मौजूद, चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति…..

505

नई दिल्ली। Big Breaking : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां देश की राजधानी नई दिल्ली में आज मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी कांग्रेस की एक बड़ी बैठक ले रहे हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित कुमारी शैलजा, मंत्री टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, जयसिंह अग्रवाल, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, चंदन यादव, सप्तगिरि शंकर उल्का और विजय जांगिड़के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि बैठक में छत्तीसगढ़ की चुनावी रणनीति बनेगी।

राज्य में कब है चुनाव?
चुनाव आयोग ने राज्य में अभी तक चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि साल के अंत तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव कराए जा सकते हैं. बीते 5 सालों से राज्य में कांग्रेस पार्टी नेता भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन कर रही है. ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की क्या रणनीति होगी इसको लेकर ही आज विचार विमर्श किया जा रहा है.

क्या सीएम फेस पर भी होगा फैसला?
कांग्रेस मुख्यालय में आज हो रही ये बैठक इसलिए भी जरूरी मानी जा रही है क्योंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के संगठन खींचतान मचा हुआ है. राज्य में पार्टी संगठन की कमान संभाल रहे कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम और छत्तीसगढ़ की प्रभार कुमारी सैलजा के बीच बीते कई दिनों से टकराव देखने को मिल रहा है. सैलजा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के एक फैसले को निरस्त भी कर चुकी हैं, ऐसे में राज्य में पार्टी की कमान संभाल रहे चेहरे पर क्या असर पड़ेगा ये तो मीटिंग के बाद ही पता चल पाएगा.