Big Murder Breaking : खूनी संघर्ष…! 1 हत्या का बदला लेने दूसरे पक्ष ने परिवार के 5 लोगों को बैक-टू-बैक उतारा मौत के घाट

0
418

देवरिया। Big Murder Breaking : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। मामले में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। बताया जा रहा है कि गोली मारकर और धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि मौके पर पीएसी भेजी जा रही है।

एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

पूरा मामला थाना रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव का है। जहां दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते आज सुबह उनके बीच खूनी झड़प हो गई। जिसमें 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है।पुलिस ने कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस वक्त फतेहपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। 6 मौतों से पुलिस-प्रशासन सकते में है। वारदात वाली जगह पर खुद डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंचे। पीएसी को भी लगाया जा रहा है।

मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से एक शख्स की मौत हुई है। ये हत्याएं गोली मारकर और धारदार हथियार से की गई हैं। जमीनी विवाद में सोमवार की सुबह इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घर के बाहर ही एक पक्ष के सभी लोगों को गोली मारी गई है। इन पांच लोगों की हत्या में धारदार हथियार को प्रयोग करने की भी बात सामने आ रही है। वहीं, दूसरे पक्ष से जिस शख्स की हत्या हुई है वो पूर्व जिला पंचायत सदस्य है।

कैसे हुई ये खूनी झड़प

बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई थी। प्रेम यादव की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने गांव के ही सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में एक लड़की की हालत नाजुक है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हत्याकांड के बाद दोनों ही पक्षों के घरों के साथ-साथ पूरे गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

स्थानीय लोगों की माने तो सत्य प्रकाश दुबे और प्रेम यादव के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। अक्सर तनातनी होती थी। ऐसे में जब प्रेम यादव की धारदार हथियार से नृशंस हत्या हुई तो बदले में प्रकाश दुबे के परिवार के लोगों की हत्या गोली मारकर और धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। जिससे पूरा इलाके में सनसनी फैल गई है।