Tuesday, March 10, 2026
Home देश Bihar Poisonous Liquor case: बिहार जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से...

Bihar Poisonous Liquor case: बिहार जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, 77 लोगों की गई थी जान

184

नई दिल्ली/छपरा। Bihar Poisonous Liquor case बिहार के छपरा में जहरीली शराब बनाकर बेचने वाले मास्टरमाइंड को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दबोच लिया है। पुलिस को बिहार में जहरीली शराब बनाने वाले मास्टरमाइंड राम बाबू की कई दिनों से तलाश थी।

Bihar Poisonous Liquor case: राम बाबू बिहार (Bihar) से भागकर दिल्ली में छिपा था, जहां दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तार के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी है।

Bihar Poisonous Liquor case: बता दें कि छपरा में जहरीली शराब पीने से करीब 77 लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही कई लोगों की हालत कई दिनों तक खराब रही थी। जिसके बिहार पुलिस ने प्रदेश में इस मामले में कई स्थानों पर छापेमारी कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। राम बाबू को क्राइम ब्रांच ने अब दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।