न्यूज डेस्क।पत्नी के साथ रंगरेलियां मनाते प्रेमी को पति ने रंगेहाथ गेस्ट हाउस में पकड़ लिया। पति ने पुलिस बुलाकर पत्नी और प्रेमी को गोवर्धन पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस पति की शिकायत पर पत्नी और प्रेमी सहित होटल का रजिस्टर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले में पड़ताल कर रही है।
मामला गोवर्धन का है। यहां के गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य तीर्थस्थल की छवि को धूमिल कर रहे हैं। सोमवार को एक महिला मथुरा से अपने प्रेमी के साथ गोवर्धन पहुंची। बस स्टैंड के समीप एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया था। इसी बीच महिला का पति मथुरा से पीछा करते हुए गोवर्धन पहुंचा। गेस्ट हाउस के कमरा में पत्नी और प्रेमी को पति ने रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। अचानक पति को सामने देखकर पत्नी के होश उड़ गए। इसी दौरान प्रेमी युवक उसे लेकर वहां से भागने लगा। लेकिन पति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पत्नी और उसके प्रेमी को थाने ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
नई दिल्ली। भारत में कोरोना (Coronavirus) की तीसरी लहर (Third Wave) को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अगले तीन सप्ताह में कोरोना पीक (Corona Peak) पर होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी लहर तेजी से चरम पर पहुंचने की संभावना है। वहीं कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा है। इसके अलावा कोरोना मरीजों के लिए दिशा निर्देशों में संशोधन किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 की तीसरी लहर को चरम पर पहुंचने में अधिकतम तीन और सप्ताह लग सकते हैं। एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। नए मामलों में ग्रामीण जिलों की कुल हिस्सेदारी जनवरी में बढ़कर 32.6 फीसदी हो गई है। जबकि मुंबई में नए मामले अपने चरम पर पहुंच गए हैं। बीती 7 जनवरी को मुंबई में 20 हजार से ज्यादा मामले एक दिन में दर्ज हुए थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आतंक लगातार जारी है। राजधानी रायपुर में आज फिर सबसे ज्यादा मामले सामने आएंगे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज रायपुर में 1499 मरीज कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं प्रदेश में कोरोना से कुल 9 लोगों की मौत हुई। वहीं आज अस्पताल से पूरे प्रदेश में 219 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए।
बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 17 जिलों के कलेक्टर और राज्य के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर छह हफ्तों में जवाब मांगा है। साथ ही हाईकोर्ट ने सचिव आदिम जाति कल्याण विभाग और सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग नई दिल्ली को भी नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने ये नोटिस अखिल भारतीय जंगल आंदोलन मोर्चा की जनहित याचिका पर जारी की है।
जनहित याचिका में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की विभिन्न परियोजनाओं में वन संरक्षण अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। योजनाओं के लिए विस्थापन से आदिवासियों की जीवनशैली में बदलाव आ रहा है। जंगल आंदोलन मोर्चा की जनहित याचिका पर मंगलवार को चीफ जस्टिस की डबल बेंच में पहली सुनवाई हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने सभी संबंधित सरकारी पक्षों से 6 हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिका में विशेष संरक्षित समुदाय के लोग जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र हैं उनके अधिकारों के हनन की बात कही गई है। जनहित याचिका में अचानकमार टाइगर रिजर्व, भोरमदेव और अन्य रिजर्व में निवासरत वनवासियों को विस्थापित किए जाने के मसले को उठाया गया है।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली में झोपड़ी के अंदर जल रहे अलाव से आग लगने से वहां सो रहे ठाकुर दंपती हीराधर और उनकी पत्नी हेमबाई ठाकुर (45) की मौत हो गई। दोनों बुरी तरह झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित किया गया।
बताया जा रहा है कि पति आग से बचने के लिए घर के बाड़ी तरफ भागा था। पत्नी घर के भीतर ही आग की लपटों से पूरी तरह जल गई थी। पति भी झुलस गया था। पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में घर से बाहर निकालकर रायपुर रिफर किया गया था।
पुलिस के अनुसार पति की मौत रायपुर में उपचार के दौरान हुई है। जबकि पत्नी की बीच रास्ते में ही मौत हो गई थी। पति का नाम फिलहाल पिथौरा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृत दंपति ठंड दूर करने रात में अलाव जलाए थे। अलाव घर के भीतर ही जल रहा था। दोनों रात में सोने के लिए जाने से पहले अलाव पूरी तरह बुझाए बिना ही बिस्तर पर चले गए। अन्दाजा लगाया जा रहा है कि हवा के प्रभाव से अलाव से जलता हुआ कोई टुकड़ा घर के अन्य हिस्से पर गया होगा और आग फैल गई।
बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ से बन कर चलने वाली 19 ट्रेनों को बिलासपुर मंडल रेलवे ने रद्द कर दिया है। दरअसल बिलासपुर मंडर के निगौरा-जैतहरी-छुलहा सेक्शन में तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके चलते रेलवे ने 13 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक 19 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं।
रेलवे प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपेंट का काम जल्दी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस काम के पूरा होते ही ट्रेनों की रफ्तार में तेजी आएगी।
इन ट्रेनों को किया गया है रद्द
ट्रेन नंबर 22169 : रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस, 26 जनवरी को
ट्रेन नंबर 22170 : सांतरागाछी-रानी कमलापति (हबीबगंज) एक्सप्रेस, 27 जनवरी को
ट्रेन नंबर 20971 : उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 22 व 29 जनवरी को
ट्रेन नंबर 22172 : शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस, 23 व 30 जनवरी को
ट्रेन नंबर 18236 : बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, 23 से 31 जनवरी
ट्रेन नंबर 18235 : भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, 22 से 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 18203 : दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस, 23, 25 व 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 18204 : कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 24, 26 व 31 जनवरी
ट्रेन नंबर 22909 : वलसाड-पुरी एक्सप्रेस, 20 व 27 जनवरी
ट्रेन नंबर 22910 : पुरी-वलसाड एक्सप्रेस, 23 व 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 22867 : दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 22 व 28 जनवरी
ट्रेन नंबर 22868 : निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस, 26 व 29 जनवरी
ट्रेन नंबर 18201 : दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, 21, 26 व 28 जनवरी
ट्रेन नंबर 18202 : नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, 23, 28 व 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 20471 : बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस, 23 व 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 20472 : पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस, 26 जनवरी व 2 फरवरी
ट्रेन नंबर 18247 : बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस, 23 से 31 जनवरी
ट्रेन नंबर 18248 : रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, 22 से 30 जनवरी
ट्रेन नंबर 08740/08739 : बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
कोरबा ।राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों से कोरबा शहर में ध्यानचंद चौक से लेकर गोपालपुर तक पक्की सड़क बनाने के लिए 46 करोड़ 38 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान 10.20 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क के निर्माण की घोषणा मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल की अनुशंसा पर की थी। इस सड़क के लिए छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.के.वर्मा ने बताया कि इस सड़क के लिए निविदा आदि की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की हाई पावर कमेटी द्वारा सड़क निर्माण के लिए दर स्वीकृति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। दर स्वीकृत होने के बाद कार्यादेश जारी कर निर्धारित समयावधि में सड़क बनाने का काम पूरी कर लिया जायेगा। श्री वर्मा ने यह भी बताया कि सड़क को चलने लायक बनाने के लिए दर्री बरॉज के ऊपर के मार्ग की मरम्मत भी कराई जायेगी।
कोरबा । जिले में अचानक बढ़े कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने होम आइसोलेशन के उल्लंघन पर अब सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की अब प्रशासन की टीम द्वारा आकस्मिक जांच की जायेगी। होम आइसोलेशन के निर्धारित नियमों, कंटेनमेंट प्रोटोकॉल का पालन जैसे विषयों पर प्रशासन की टीम मौके पर जाकर तकसीद करेगी। नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति और उसके परिजनों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई तथा जुर्माना किया जायेगा। जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा डाक्टरों के साथ समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में कोविड संक्रमण को तेजी से बढ़ने से रोकने के लिए होम आइसोलेशन के नियमों को सख्ती से पालन कराने और आमजनों से कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने पर विशेष जोर दिया। श्रीमती साहू ने इसके साथ ही गंभीर कोविड मरीजों के ईलाज के लिए सीपेट और ईएसआईसी कोविड अस्पतालों में सभी तैयारियां और इंतजाम अगले दो दिनों में पूरे करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हुई इस बैठक में प्रभारी एडीएम श्री सुनील नायक, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कवंर, सीएमएचओ डॉ.बी.बी.बोडे, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित चारों राजस्व अनुभागों के एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ, बीएमओ और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक मंे कलेक्टर ने निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों और उनके परिजनों का कंटेनमेंट जोन से बाहर निकलना पूरी तरह सख्ती से प्रतिबंधित किया जाये। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीज या उनके परिजनों के घरों से बाहर निकलने या आइसोलेशन के नियमों का उलंघन करते पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई करने और जुर्माना लगाने के भी निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। कंटेनमेंट जोन में लोगों की जरूरत का सामान राशन, दूध, सब्जी आदि की नगरीय निकायों द्वारा घर पहुंच सेवा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुनिश्चित की जायें। श्रीमती साहू ने यह भी निर्देशित किया कि गरीब परिवारों के होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड पाजिटिव व्यक्ति को पल्स आक्सीमीटर और थर्मामीटर भी उपलब्ध कराया जाये। कलेक्टर ने जोनवार-वार्डवार दल बनाकर होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को जरूरी दवाईयों का वितरण करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर में बेवजह सड़कों और दुकानों के सामने भीड़ लगाने, मास्क नहीं लगाने, कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले लोगों पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
श्रीमती साहू ने कांटेक्ट टेªसिंग तेज करने और सभी प्राईमरी कांटेक्ट्स की तत्काल जांच कराने एवं जांच रिपोर्ट आने तक उन्हे होमआइसोलेशन में रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में एक्टिव सर्वाइलेंस टीमों को सक्रिय करने और गांवों में होम आइसोलेशन में रहकर ईलाज करा रहे मरीजों की पूरी निगरानी करने के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिए।
रायपुर/राजनांदगांव। जिले के नक्सल मोर्चे में तैनात गातापार थाना प्रभारी जितेन्द्र डहरिया और मानपुर प्रभारी लक्ष्मण केंवट के अलावा गंडई में पदस्थ उप निरीक्षक दिनेश पुरैना को आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता पदक से नवाजा जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीनों को गणतंत्र दिवस में उक्त पदक से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया था। जितेन्द्र को 18 जून 2017 को औंधी के पैंदोडी में हुए मुठभेड़ में अदम्य साहस के एवज में वीरता पदक दिए जाने का ऐलान किया गया था। इस मुठभेड़ में डीवीसी मेम्बर समीला पोटाई, बृजलाल उर्फ समीर और रम्मो को जवानों ने मार गिराया था। इस मुठभेड़ में जितेन्द्र और टीम ने बहादुरीपूर्वक लड़ते नक्सलियों को मारने के अलावा तीन हथियार भी बरामद किए थे।
इधर मानपुर थाना में पदस्थ लक्ष्मण केंवट को भी वीरता पदक दिया जाएगा। लक्ष्मण को पांचवी बार यह पदक दिया जाएगा। इसके अलावा गंडई में पदस्थ दिनेश पुरैना को भी विशिष्ट सेवाओं के लिए वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।