Home Blog Page 2795

इस तारीख को पर्दे पर दिखेगी कश्मीरी पंडितों की कहानी, ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड डेस्क। The Kashmir Files Trailer निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की कहानी 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और हत्याओं के बारे में है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कश्मीर में सांप्रदायिक तनाव है, इस बीच कश्मीरी पंडित शांति की उम्मीद कर रहे हैं। बुद्धजीवी जैसे लोग भी हैं जो बहस कर रहे हैं कि कौन सही है और कौन गलत।

दूसरी ओर प्रदर्शनकारी ‘आजादी’ की मांग भी कर रहे हैं और लोगों की हत्याओं का सिलसिला जारी है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी, अतुल श्रीवास्तव और पृथ्वीराज सरनाइक मुख्य कलाकार हैं।

कश्मीर की कहानी दिखाना आसान नहीं

फिल्म के बारे में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया, ‘कश्मीर नरसंहार की कहानी को बड़े पर्दे पर लाना कोई आसान काम नहीं है और इसे बहुत संवेदनशीलता के साथ संभालना पड़ा। यह फिल्म आंखें खोलने का वादा करती है और एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी के साथ, दर्शक इस रॉ और रियल नैरेटिव के माध्यम से भारतीय इतिहास की इस घटना को फिर से देख सकते हैं।‘

हर कलाकार पात्रों मे ढल गया

अभिनेत्री पल्लवी जोशी आगे कहती हैं, ‘एक फिल्म उतनी ही अच्छी होती है जितनी कि उसकी स्क्रिप्ट और द कश्मीर फाइल्स के साथ दर्शक वास्तव में उन भावनाओं को महसूस कर सकते हैं और सहन कर सकते हैं जिनसे पात्र गुजरते हैं। अभिनेता के रूप में टीम में हर कोई पूरी तरह से अपने पात्रों में ढल गया है और इस चौंकाने वाली और दुखद कहानी को बताने के लिए प्रतिबद्ध है।

द कश्मीर फाइल्स’ को जी स्टूडियोज, आईएमबुद्धा और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर के तले तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज होगी।

Breaking : भारत गैस एजेंसी में खाद्य विभाग का छापा… 294 सिलेंडर जब्त , मचा हड़कंप…

कोरबा। खाद्य विबाहग की टीम ने आज मानिकपुर भारत गैस में छापामार कार्रवाई कर 294 सिलेंडर को जब्त किया है। खाद्य विभाग की दबिश के बाद शहर के अन्य गैस एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि भारत गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायत के बाद आज खाद्य विभाग की टीम ने मानिकपुर गैस गोदाम में औचक निरिक्षण किया। खाद्य विभाग की टीम को देखते ही एजेंसी संचालक ने गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया। निरिक्षण के निरिक्षण के दौरान कई खामिया उजागर हुई है। जानकारी के मुताबिक लगातार मिल रही शिकायत को ध्यान में रखते हुए खाद्य अधिकारी कोरबा के निर्देश पर खाद्य विभाग के संयुक्त दल खाद्य निरीक्षक कोरबा सुशील कुमार टण्डन एवं शुभम मिश्रा द्वारा मानिकपुर भारत गैस एजेंसी कोरबा का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें उपभोक्ताओं ने मौके पर बताया कि उन्हें गैस एजेंसी में जाने पर भी 29 ₹ डिलेवरी चार्ज लिया जाता है । भौतिक सत्यापन में खाली और और भरे सिलेंडर की मात्रा कम पाए जाने के कारण कुल 294 सिलेंडर जब्त कर गैस एजेंसी के प्रबंधक को सुपुर्द में दिया गया। प्रकरण तैयार कर कलेक्टर (खाद्य शाखा) कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Bank Holiday.मार्च महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

बिजनेस डेस्क। Bank Holiday In March 2022: मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। इस महीने में ही होली और महाशिवरात्रि के त्योहार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई काम है तो ये खबर आपके लिए है। अगले महीने पूरे 13 दिन बैंक बंद रहेंगे।

इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
दिन कारण स्थान
1 मार्च महाशिवरात्रि अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
3 मार्च लोसार गंगटोक
4 मार्च चपचार कुट आइजोल
6 मार्च रविवार सभी जगह
12 मार्च दूसरा शनिवार सभी जगह
13 मार्च रविवार सभी जगह
17 मार्च होलिका दहन देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची
18 मार्च होली/धुलेटी/डोल जात्रा बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों पर
19 मार्च होली/याओसांग का दूसरा दिन भुवनेश्वर, इंफाल और पटना
20 मार्च रविवार सभी जगह
22 मार्च बिहार दिवस पटना
26 मार्च चौथा शनिवार सभी जगह
27 मार्च रविवार सभी जगह

KORBA: कलेक्टर से तकरार ,DFO की छुट्टी… हेमलता यादव को कटघोरा का प्रभार…

कोरबा। एकलव्य आवासीय विद्यालय और खेल मैदान के लिए कटघोरा वन मंडल से छह हेक्टेयर जमीन आवंटित करने के मामले में कोरबा कलेक्टर और डीएफओ के बीच हुई तू तू मैं-मैं के बाद जंगल की शेरनी की छुट्टी हो चुकी है। अब उनके स्थान पर जांजगीर के डीएफओ श्रीमती हेमलता यादव को कटघोरा का प्रभार सौपा गया है। श्रीमती यादव इसके पूर्व भी कटघोरा में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुकी है।

बता दें कि राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादले किये गए हैं। इस सूची में 50 अधिकारियों के नाम हैं। CMO छत्तीसगढ़ ने इस पूरी सूची को ट्वीट किया है।कटघोरा डीएफओ की कुर्सी कलेक्टर से विवाद के बाद खतरे में तो था वही माना जा रहा था कि डीएफओ की छुट्टी होगी है। बहरहाल ट्रांसफर के बाद विभागीय कार्यो की जाँच पर किस तरह आंच आती है यह देखने वाली बात होगी।

ये था मामला
दरअसल बीते 17 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय की ओर से कटघोरा वन मंडल की डीएफओ शमा फारूकी को पत्र लिखकर एकलव्य आवासीय विद्यालय, बालक छात्रावास, कन्या छात्रावास, जल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन लगाने, खेल मैदान और आवासीय परिसर के लिए कुल छह हेक्टेयर जमीन आवंटित किए जाने की मांग की गई थी। डीएफओ ने नियमों का हवाला देते हुए जमीन देने से मना कर दिया, जिसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग में कलेक्टर और डीएफओ के बीच इस मसले पर बातचीत हुई। बात यही बिगड़ी और कलेक्टर-डीएफओ के बीच तनातनी के हालात बन गए।

 

सीजी Breaking : तहसील कार्यालय में मारपीट, हटाए गए रायगढ़ तहसीलदार अग्रवाल

रायपुर/रायगढ़। राजस्व न्यायलय, रायगढ़ में विवाद के बाद अधिवक्ताओं द्वारा नायब तहसीलदार और 2 अन्य कर्मियों के साथ की गई मारपीट और लगातार चल रहे आंदोलन के बीच रायगढ़ कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए यहां के तहसीलदार सुनील अग्रवाल का तबादला आदेश जारी कर दिया है। सुनील अग्रवाल को धरमजयगढ़ तहसील की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं वर्तमान तहसीलदार धरमजयगढ़ भोज कुमार डहरिया को रायगढ़ का नया तहसीलदार बनाया है।

देखें आदेश :

 

एसीबी की रेड और रूमाल वाला थानेदार…क्या कटघोरा बनेगा जिला?,महिला अफसरों में तकरार

*एसीबी की रेड और रूमाल वाला थानेदार*

कोयलांचल के पड़ोसी जिला यानी गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक यातायात सूबेदार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई क्या हुई कोरबा के थानेदारों को पसीना आने लगा। एसीबी की रेड के बाद कोरबा के थानेदारों को पसीना आना जरूरी भी था, सबसे ज्यादा पसीना तो उन्हें आ रहा है जो एसीबी के रडार पर हैं। लोग अब उस थानेदार को तलाशने में लग गए हैं जिसके हाथ में रूमाल हो। पड़ोसी जिले के कार्रवाई के बाद अब तो लोग भी कहने लगे हैं…भूपेश है तो भरोसा है।

*महिला अफसरों में तकरार…जिले में बवाल*

जिले के दो महिला अधिकारियों के बीच खींची तलवार के बाद लोग जमकर चटखारे लगा रहे हैं। जंगल की शेरनी से हुई भिड़त के बाद बात इतनी आगे बढ़ी की उसकी धमक सूबे की राजधानी तक पहुंच गई और मामला बोरिया बिस्तर समेटने की होने लगीं। आखिर जिले के अधिकारी का रुतबा और स्कूल से जुड़ा मामला है तो पॉवरफुल अधिकारी को पीछे हटने का सवाल ही नहीं बनता।

मजे की बात है कि इन दोनों की लड़ाई में एक और महिला अधिकारी का नाम चर्चा में है, जो इन दिनों अपने मंत्र से ठेकेदारों और विभागीय सप्लायर्स को मैनेज कर रही हैं।

*मैं तो ठेकेदार हूँ…*

नगर निगम में इन दिनों एक नेता जी की ठेकेदारी चर्चा में है। दरअसल सामान्य सभा की बैठक में नेता जी खुद ही चिल्लाकर कह दिया कि मैं तो ठेकेदार हूँ… मेरे से ज्यादा ठेकेदार की परेशानी को भला कौन जानता है। खैर नेता जी तो ठहरे मूलतः ठेकेदार… निगम की सड़क में सुपरवाइजर का काम भी लोगों ने करते देखा है। लेकिन सदन के सामने ठेकेदार..ठेकेदार चिल्लाने सभा को अपमान लग रहा है। जानकारों की माने तो ठेकेदारी के शपथ पत्र में ये साफ लिखा रहता है कि मेरा कोई रिश्तेदार विभाग में लाभ के पद पर नहीं है। इसके बाद भी नेता जी की नेतागिरी कमाल है!

*स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की दरकार*

कोरोना काल के बाद अस्वस्थ्य हो चुके स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की दरकार है। वैक्सिनेशन अभियान में ड्यूटी कर रहे अधिकारियों के बीच इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि सेंटर प्रभारी जब सेंटर पहुंचता है पता चलता है कि वैक्सीन खत्म हो चुकी है। इससे ऐसा लगने लगा है कि पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वैक्सीन लगाया जाए। जिससे इस तरह सारे डिपार्टमेंट को परेशान न होना पड़े।

दूसरी तरफ चर्चा यह भी स्वास्थ्य विभाग के बड़े साहब के तो चारों उंगली घी में है तभी तो सीएमएचओ कार्यालय से मजह 900 मीटर की दूरी पर एक निजी हॉस्पिटल बिना लाइसेंस के चलते रहा और साहब अनजान बने रहे। बने भी क्यों न जब चुप रहने से बहुत कुछ हो सकता है तो बोलने की क्या जरूरत…

*क्या कटघोरा बनेगा जिला?*

जबसे कटघोरा जिला बनाने के लिए आंदोलन हो रहा है।तब से शहर के अफसर व कारोबारीयो का चेहरा लटका हुआ है। कटघोरा जिला बना तो सारा डीएमएफ कटघोरा के हिस्से और एनटीपीसी, बालको कोरबा के भाग्य में यानि मलाई कटघोरा के हिस्से और कोरबा के हिस्से में सिर्फ छाछ …. मगर 26 जनवरी गुजर गई कटघोरा जिला बनाने की मुहिम चलाने वालों को निराशा ही हाथ लगा है। अब निर्वाचित नेता कह रहे कोरबा जिले में साहब का दौरा होने दो उसी मंच से घोषणा न करवाया तो…

*किसान नहीं है आसान..गए थे छब्बे बनने बन गए चौबे…*

दिल्ली में जब किसान आंदोलन शुरू हुआ था तब पार्टी हाईकमान के सामने अपना नंबर बढ़ाने छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री जोरशोर से किसानों की आवाज उठा रहे ​थे, कुछ तो दिल्ली तक धमक आए। किसान आंदोलन को हवा देकर पार्टी हाईकमान के सामने उनका नंबर बढ़ा हो या ना हो पर भूपेश सरकार की परेशानी जरूर बढ़ गई है। नवा रायपुर में करीब डेढ़ महीने किसान आंदोलन कर रहे हैं। मगर सरकार है कि उनकी मांग पूरी नहीं कर रही है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे मनाने में लगे हैं मगर किसान इतनी आसानी मानते नहीं दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ का किसान आंदोलन अब दिल्ली पहुंचने वाला है, वहां सोनिया गांधी और राहुल से मुलाकात तय की जा रही है,यानि मंत्री की कोई चाल कामयाब नहीं हो रही है। किसान कहने लगे हैं गए थे छब्बे बनने बन गए चौबे….

 

                       अनिल द्विवेदी, ईश्वर चन्द्रा

कांग्रेस विधायक की पत्नी को स्वेच्छानुदान देने पर हमलावर हुई बीजेपी, रमन बोले- विधायक इतने गरीब तो हम भी दे देंगे राशि,जानें और क्या कहा

राजनांदगांव। कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू के अपनी ही पत्नी को स्वेच्छानुदान राशि दिलाने के मामले में अब सियासत गरमा गई है। इस मसले पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने राजनांदगांव में विधायक पर कटाक्ष किया है। रमन सिंह ने कहा कि मुझे यहां आकर पता चला कि विधायक इतने गरीब हो गए हैं। यदि विधायक इतने गरीब हैं तो हम भी दे देंगे ये राशि, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

रमन सिंह ने कहा कि ये स्वेच्छानुदान की राशि गरीबी रेखा के नीचे के लोगों के लिए है। मगर जिस तरह से राशि को विधायक और कार्यकर्ताओं को दिया गया है। ये ठीक नहीं है। इससे समाज में इसकी प्रतिक्रिया अच्छी नहीं जाती है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग गरीब हैं। उनको ये राशि देनी चाहिए। गरीबों के लिए काम करना चाहिए। उन्हें कम से कम 5-5 हजार रुपए दीजिए।

ब्रेकिंग: 95 साल की महारानी एलिजाबेथ कोरोना पॉजिटिव, जानें कैसी है हालत

लंदन। लंदन के बकिंघम पैलेस से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि एलिजाबेथ की स्थिति अभी स्थिर है, हालांकि उनमें हल्के लक्षण दिख रहे हैं। इसके बावजूद क्वीन अपने पैलेस से ही कामकाज जारी रखेंगी।

बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया, “महारानी आज कोरोना से संक्रमित पाई गईं। उनमें हल्के सर्दी के लक्षण दिख रहे हैं। हालांकि, वे विंडसर में अगले हफ्ते अपने कामकाज जारी रखेंगी। इस बीच उन्हें चिकित्सीय देखभाल दी जाएगी और कोरोना की सभी गाइडलाइंस का पालन भी जारी रखा जाएगा।”

पिछले हफ्ते बेटे प्रिंस चार्ल्स भी मिले थे पॉजिटिव

इंग्लैंड में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए मौजूदा दिशा-निर्देशों के तहत उसे 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होता है। महारानी के बेटे प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला भी इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि प्रिंस चार्ल्स पॉजिटिव पाए जाने से पहले महारानी से मिले थे। ऐसे में डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर निगरानी रख रहे थे।

cg corona update: प्रदेश में 3404 एक्टिव केस, 205 नए पॉजिटिव की पहचान,कमजोर पड़ रहा संक्रमण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार कमजोर होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में कुल 205 नए मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ प्रदेश में 3404 एक्टिव केस ही बचे हैं। आज 721 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

देखें जिलों का हाल

 

KORBA:कलेक्टर ने बाल गृह के अधीक्षक को हटाने का दिया  निर्देश…बालक के बालगृह से निकलकर डूबने पर हुई कार्रवाई…

कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने नहर में बालक के डूबने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बाल गृह के अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए हैं। बाल गृह संचालन में लापरवाही के कारण बालक के बाल गृह से निकलकर नहर में डूबने का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि दर्री स्थित बाल गृह के रहवासी बालक के नहर में डूबने के मामले पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की पूरी जांच के लिए जांच दल गठित कर दी है। साथ ही लापरवाही बरतने के कारण बाल गृह के अधीक्षक को हटाने के निर्देश भी दे दिए हैं।