Home Blog Page 2890

अमेरिका में कोरोना की सूनामी, एक दिन में 10 लाख नए मामले, हर 6 में से एक कोरोना संक्रमित

नई दिल्‍ली। पूरी दुनिया में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में जबरदस्‍त उछाल आता देखा जा रहा है। इससे यूरोप के देश भी बेहाल हैं तो अमेरिका में भी हाल बेहद खराब है। यहां पर महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में सबसे अधिक नए मामले सामने आ चुके हैं।

0.राष्‍ट्रपति करेंगे अहम बैठक

देश में कोरोना महामारी की सुनामी को देखते हुए राष्‍ट्रपति जो बाइडन और उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस व्‍हाइट हाउस में महामारी पर नजर रखने वाली कोरेाना वायरस रेस्‍पांस टीम से मुलाकात भी करने वाले हैं। इस बैठक का मकसद कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह का पता लगाना और इसकी रोकथाम के लिए युद्ध स्‍तर पर कार्रवाई करना शामिल है। जान हापकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़े बताते हैं कि देश में हर छह में से एक व्‍यक्ति कोरोना पॉजिटिव है।

0.अधिकतर मामलों में ओमिक्रोन

खबर के मुताबिक देश में सामने आने वाले नए मामलों में साठ फीसद से अधिक मामले ओमिक्रोन के हैं। इसके बाद करीब 38-40 फीसद मामले डेल्‍टा वैरिएंट के हैं। पिछले सप्‍ताह यहां पर एक ही दिन में 5.90 लाख नए मामले सामने आए थे।

कलेक्टर ने जारी की नई गाइडलाइन ….सभा, रैली, जुलूस सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक, देंखे और…

कोरबा । कोरबा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने ज़िले के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। नए आदेश के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों, भीड़, बाजारों, दुकानों आदि में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन की दशा में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित अर्थदण्ड अधिरोपित किया जा सकेगा। अर्थदण्ड देने से इंकार करने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। सभी जुलूसों, रैली, सभाओं एवं सार्वजनिक समारोह, सामाजिक (विवाह आयोजन एवं अन्त्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर) सांस्कृतिक/धार्मिक/खेल आदि सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। जिले के अंतर्गत सभी माॅल, होटल और रेस्तरां, स्विमिंग पूल, वाटर पार्क, ऑडिटोरियम, मैरिज पैलेस, सिनेमा हाल/थियेटर, जिम एवं अन्य आयोजन स्थलों को आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए संचालित किया जावे। निर्देश के परिपालन में कार्यक्रम स्थलों पर अधिकतम एक तिहाई क्षमता की अनुमति संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं 200 या उससे अधिक व्यक्तियों के उपस्थित होने पर जिला दंडाधिकारी से लिखित पूर्वानुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जिसका आवेदन संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। दूसरे राज्यों से जिले में प्रवेश करने वाले यात्रियों को कोरोना वायरस की संक्रमण की अत्यधिक संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सड़क सीमा/रेल्वे स्टेशनों पर रेन्डम जांच हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है। विदेश से आने वाले नागरिक आगमन की सूचना निकटस्थ स्वास्थ्य केन्द्र, जिला कंट्रोल रूम, स्थानीय निकाय एवं राजस्व अधिकारियों को अनिवार्य रूप से देना होगा तथा विदेश यात्रा से आने वाले सभी व्यक्तियों को तब तक होम क्वारंटाईन में रहना अनिवार्य होगा जब तक जिले में किए गए जांच में उनके निगेटिव रिपोर्ट न आ जाये। समस्त दुकान संचालक एवं ग्राहक को व्यवसाय के दौरान मास्क का उपयोग करना आवश्यक रहेगा। उल्ल्घंन किये जाने पर नगरीय निकाय के अधिकारी पुलिस के सहयोग से चालानी कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।

*होम आइसोलेशन होगा अनिवार्य*
यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खाॅसी, बुखार, साॅस लेने में तकलीफ, स्वाद या गंध महसूस नहीं होना, दस्त, उल्टी या शरीर में दर्द की शिकायत हो, तो निकटतम केन्द्र में कोविड-19 जांच कराना तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक होम क्वांरटाईन रहना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट पाॅजिटिव होने तथा होम आईसोलेशन हेतु अनुमति प्रदान किये जाने पर अनुमति की शर्तो का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। यदि किसी क्षेत्र में कोविड-19 पाॅजिटिव मरीज पाया जाता है तो उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जावेगा तथा उक्त क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को कंटेनमेंट जोन संबंधी समस्त दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। बैठकों के लिए विडियों काॅन्फ्रेसिंग सुविधा के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर शासकीय अधिकारियों को हवाई यात्रा/भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों में यात्रा करने से बचना चाहिए। जब तक कि ऐसा किया जाना बिल्कुल अपरिहार्य न हो। कोरबा जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस निगरानी, जांच, निरीक्षण दल द्वारा भौतिक परीक्षण, संगरोध और इलाज से संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को यदि कोई भी व्यक्ति सहयोग देने से इंकार करता है अथवा वांछित जानकारी देने से इंकार करता है या निगरानी दल के निर्देशो का पालन नहीं करता है या आदेश का उल्लंघन करता है, तो वह व्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 270 सहपठित एपिडेमिक डिसीजेंज एक्ट, 1897 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अधीन दण्ड का भागी होगा। यह आदेश तत्काल लागू किया जाना आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ में आज मिले 1 हजार से ज्यादा मरीज, अकेले रायपुर में 300 के पार, देखें जिलेवार आंकड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 1059 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जबकि आज 3 मरीज की मौत हुई है। वहीं 21 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक राजधानी रायपुर से 343 मरीज मिले है। वहीं दुर्ग से 89 मरीज सामने आएं है।

इसी तरह राजनांदगांव से 44, बालोद से 3, बेमेतरा से 0, कबीरधाम से 7, धमतरी से 5, बलौदा बाजार से 2, महासमुंद से 7, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 159, रायगढ़ से 141, कोरबा से 73, जांजगीर चापा से 24, मुंगेली से 5, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 4, सरगुजा से 12, कोरिया से 21, सूरजपुर से 13, बलरामपुर से 2, जशपुर से 32, बस्तर से 2, कोंडागाँव से 0 , दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 46, कांकेर से 2, नारायणपुर से 0 बीजापुर से 19 मरीजों की पहचान हुई है।

VIDEO: कलेक्टर और SP उतरे सड़क पर , किया मार्च पास्ट…. कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील…

कोरबा। जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजो की संख्या में लगातार बढ़ रहे है। इसे देखते हुए कलेक्टर रानू साहू और एसपी भोजराम पटेल ने मार्च पास्ट कर लोगो को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।बढ़ते कोरोना की रोकथाम के लिए कोरबा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगो को जागरूक किया है।
बता दें कि उर्जाधानी में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ रहे है। जिसे देखते हुए कई क्षेत्रों को माइक्रो कंटेंटमेंट घोषित किया गया है, लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते कैप्टन कूल के निर्देश पर कोरबा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर मास्क लगाने बिना काम के घर जे बाहर न निकलने की अपील की है।छत्तीसगढ़ के कई जिले में बढ़ते कोरोना के मद्दनेजर नाइट कर्पफ्यू लगाया गया है।

देंखे वीडियो…

 

कोरोना का कोहराम.. मंगलवार को मिले 71 कोरोना संक्रमित…

कोरबा। कोरबा जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिले भर से 71 संक्रमित दर्ज हुए हैं, जिनमें कटघोरा ग्रामीण से 5 संक्रमित, कटघोरा शहर से 16 संक्रमित, कोरबा ग्रामीण से 1 और शहर से 39 संक्रमित मिले हैं। पाली विकासखंड में आज कुल 10 संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 47 पुरुष और 24 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक कटघोरा ब्लॉक में बांकीमोंगरा, कावेरी विहार एनटीपीसी, एनसीएच कालोनी, सीपेट स्याहीमुड़ी, ऊर्जानगर दीपका, शांतिनगर बांकीमोंगरा, विकास नगर कुसमुण्डा, यमुना विहार एनटीपीसी, प्रगति नगर, जमनीपाली में संक्रमित मिले हैं। कोरबा ब्लॉक से सुभाष नगर, बालकोनगर, जीईटी हॉस्टल बालको, पुरानी बस्ती कोहड़िया, रेलवे कालोनी कोरबा, साडा कालोनी, अंबेडकर चौक बालको, कलेक्टोरेट कालोनी, आरएसएस नगर, ओम फ्लैट, एसईसीएल सुभाष ब्लॉक, ग्राम जिल्गा श्यांग, साडा कालोनी बालको, दैहानपारा, पाड़ीमार भदरापारा, पावर इम्पिरिया राईस डीडीएम रोड, वार्ड-8 आजाद नगर बालको, टीपी नगर, एमपी नगर, संजय नगर बालको, पथर्रीपारा, कोसाबाड़ी, खरमोरा, पाली ब्लॉक से हरदीबाजार तिवरता बस्ती, रतिजा प्लांट से संक्रमितों को दर्ज किया गया है।

सीजी ब्रेकिंग: स्कूल में कोरोना विस्फोट, प्राचार्य, दो शिक्षक सहित 40 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव, स्कूल सील

कोरिया/बैकुंठपुर। जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल में एक प्राचार्य, दो शिक्षकों और 37 बच्चों सहित 40 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कलेक्टर श्याम धावड़े ने स्कूल को सील करने का निर्देश दिए हैं।

0.होम आइसोलेशन में भेजे गए बच्चे

जानकारी के अनुसार कल प्राचार्य और दो शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्कूल में पढ़ाई कर रहे 247 बच्चों का कोरोना टेस्ट कराया गया। मंगलवार को स्कूल के 37 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर श्याम धावड़े, सीईओ जिला पंचायत, सीएमएचओ स्कूल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

संक्रमित सभी बच्चों को मेडिकल किट के साथ 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। साथ ही कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्वामी आत्मानन्द स्कूल को सील कर दिया गया है।

Breaking:कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोरोना की दस्तक… मचा हड़कंप…

कोरबा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। कार्यालय में पदस्थ दो उच्च अधिकारियो के पॉजिटिव आने की खबर के बाद कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि पिछले तीन दिनों से उर्जाधानी में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसे देखते हुए संक्रमण से बचने प्रशासन लगातार अपील कर रही है। इसी बीच कलेक्ट्रेट कार्यालय के दो उच्च अधिकारियों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर मिली है। अधिकारियों के पॉजिटिव होने की खबर के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तराखंड की महिला निकली ‘बुली बाई’ ऐप केस की मास्टरमाइंड, बिहार का रहने वाला है बंगलुरु से पकड़ा गया इंजीनियर

मुंबई। ‘बुली बाई ऐप’ पर मुस्लिम महिलाओं की बोली लगवाने के मामले में अजब खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में उत्तराखंड से एक युवती को अरेस्ट किया है। यह युवती ही इस पूरे केस की मास्टरमाइंड बताई जा रही है यानी यही महिलाओं की बोली लगवा रही थी।

मुंबई पुलिस की एक टीम उत्तराखंड में मौजूद है और मंगलवार को इस युवती को ट्रांजिट रिमांड पर अपनी कस्टड़ी में लेने की कार्रवाई पूरा कर रही है। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद बुधवार को उसे मुंबई लाया जाएगा।

उधर, इस मामले में बंगलुरु से गिरफ्तार सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल झा को मुंबई के बांद्रा मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश किया गया है। तकरीबन आधे घंटे की सुनवाई के बाद आरोपी को 10 जनवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

तीन अकाउंट हैंडल कर रही आरोपी महिला

मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी युवती ‘बुली बाई’ ऐप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। सह आरोपी विशाल कुमार ने ‘Khalsa supremacist’ के नाम से खाता खोला।

मुख्य आरोपी युवती और विशाल झा दोनों अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, दोनों नाम बदल कर सोशल मीडिया में अकाउंट चलाते थे। इन्होंने सिख संगठनों के नाम से कुछ अकाउंट खोल रखे थे। साइबर सेल की टीम इन सोशल अकाउंट की जांच कर रही है। फिलहाल महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है।

0.ऐसे सामने आया मामला

यह मामला सबसे पहले 1 जनवरी को सामने आया था। आरोपियों ने कई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को एडिट कर GitHub प्लेटफार्म पर बने ‘बुली बाई ऐप’ पर ऑक्शन के लिए डाला था। इसमें उन महिलाओं को टारगेट किया गया था, जो सोशल मुद्दों पर सक्रिय थीं। इनमें कुछ महिला जर्नलिस्ट, एक्टिविस्ट और लॉयर शामिल हैं।

देश के सफदरजंग अस्पताल हॉस्पिटल के 26 डॉक्टर covid पॉजिटिव,मचा हड़कंप

न​ई दिल्ली। देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ओमिक्रॉन के साथ ही कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली है। साल 2022 की शुरुआत के साथ ही कोरोना के केस भी बढ़ने लग गए हैं। वहीं तेजी से फैलते कोरोना की चपेट में स्वास्थ्यकर्मी भी आ रहे हैं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कुल 26 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी डॉक्टर बाल रोल विभाग से संबंधित हैं। सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, ‘ये ओमिक्रॉन केस नहीं है।

डॉक्टर ने कहा कि जो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में आए हैं, उनमें हल्क लक्षण हैं। बताया जा रहा है कि सभी डॉक्टरों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि रविवार को इसी विभाग के पांच अन्य डॉक्टरों को कोरोना संक्रमित पाया गया था और इससे पहले 12 डॉक्टरों की पुष्टि हुई थी। अस्पताल में पिछले 10 दिनों में 26 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले एम्स सहित अन्य अस्पतालों में भी डॉक्टरों के अलावा अन्य स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इस संबंध में डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों के उपचार के दौरान डॉक्टर किसी न किसी के संपर्क में आ रहे हैं। इस कारण वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

बिग ब्रेकिंग: कालीचरण के बाद अब इस संत ने गांधी जी को बताया.देशद्रोही, मचा बवाल

नरसिंहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कालीचरण महाराज द्वारा कहे गए अपशब्दों का मामला अभी थमा नहीं था कि एक और बाबा ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सोमवार को भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को देशद्रोही बताया है। इस मामले में तरुण मुरारी बापू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

0.जानें क्या कहा…

तरुण मुरारी बापू ने नरसिंहपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘”गांधी ने देश को विभाजित किया, वह एक देशद्रोही थे।” तरुण मुरारी बापू ने कहा, ”महात्मा गांधी न तो महात्मा है और न ही राष्ट्रपिता हो सकते हैं। उन्होंने जीते-जी देश के टुकड़े कर दिए, उन्हें देशद्रोही कहा जाना चाहिए।” उनके इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था और इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

इस मामले में अब जिला प्रशासन द्वारा थाना स्टेशन गंज में 153, 504, 505 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, तरुण मुरारी बापू से उनके बयान को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा वह अपनी बात पर कायम हैं। ये मामला नरसिंहपुर के छिंदवाड़ा रोड पर वीरा लॉन की भागवत पंडाल के दौरान का है।

बता दें कि इसके पहले, कालीचरण महाराज ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दौरान महात्मा गांधी को अपशब्द कहे थे और उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की तारीफ की थी। इस मामले में कालीचरण के खिलाफ विभिन्न राज्यों में मामले दर्ज हुए थे। कालीचरण को बाद में मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के बाद से कई हिंदूवादी संगठन उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।