Home Blog Page 2952

कोरोना से मौत पर बड़ा खुलासा! जान गंवाने वाले 70% लोगों को नहीं लगी थी वैक्सीन

नई दिल्लीः देश में तेजी से फैल रहे कोरोना को लेकर अब भी कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं. इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली को लेकर एक चौंका देने वाली रिपोर्ट पेश की है. दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

97 मौत, 70 ने नहीं लगवाई थी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में बीते सप्ताह 97 कोरोना संक्रमित मरीजों ने जान गंवाई है. जान गंवाने वालों में से 70 लोगों को वैक्सीन नहीं लगी थी. वहीं, 19 मरीजों ने वैक्सीन की केवल एक ही डोज ली थी. सिर्फ 8 मरीजों ने ही वैक्सीन दोनों डोज ली थी.

पहले की तुलना में अस्पतालों में कम मरीज
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के मेडिकल निदेशक बीएल शेरवाल ने बताया कि कोरोना के मौजूदा हालत में अस्पतालों में पहले की तुलना में कम मरीज भर्ती हो रहे हैं. उन्होंने मौतों की संख्या को लेकर कहा कि यह सिर्फ कोरोना की ही वजह से नहीं है. उन्होंने कहा कि ज्यादा मौत के पीछे को-मॉर्बिडिटी कारण निकल कर आ रहा है.

दिल्ली में बुधवार को 40 कोरोना मरीजों की मौत
बताते चलें कि बुधवार को दिल्ली में हो रही मौतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पतालों के लिए डेथ ऑडिट समिति का गठन किया है. यह समिति कोरोना से हो रही मौतों पर रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमित 40 मरीजों ने जान गंवाई है. वहीं, जनवरी में अब तक 120 कोरोना मरीज दम तोड़ चुके हैं.

KORBA: कबाड़ चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई… अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप…

कोरबा। बाकी थाना प्रभारी ने कबाड़ चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 3 कबाड़ चोर को गिरफ्तार किया है। बाकी थानेदार के लगातार की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया हैं।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मंशानुरूप अवैध डीजल ,कबाड़, कोयला चोरी में लगाम लगाने हेतु निर्देश दिया गया हैं, इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन पर थाना बांकी मोंगरा द्वारा लगातार अवैध कारोबार डीजल कबाड़ कोयला चोरी में अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में बुधवार को सुरक्षा प्रहरी अरविंद कुमार पिता शर्माजीत कुर्मी उम्र 47 साल साकिन है बाकी मोंगरा रिपोर्ट दर्ज कराया कि बाकी उपक्षेत्र 4 नंबर से 5 टन स्टैंड लोहे का सामान स्क्रैप तथा केबल तार को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए हैं रिपोर्ट पर थाना बाकी मोगरा में अपराध क्रमांक 8/22 धारा 379 भादवी अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 सूर्य प्रताप गोस्वामी पिता नंदलाल गोस्वामी उम्र 19 साल 02 जितेश कुमार यादव पिता परदेसीराम यादव उम्र 20 साल 03 विनोद कुमार जांगड़े पिता समारू राम जांगड़े उम्र 19 साल सभी निवासी बाकी दफाई 4नंबर थाना बाकी मोंगरागरा को पकड़ा गया पकड़े गए सभी संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना कबूल किया और आरोपियों के कब्जे से चोरी की लोहे के पाइप, एंगल,लोहे की पट्टी लोहे का पंप ,स्क्रैप का सामान कुल वजनी 05 टन एवं तांबा का केबल तार एवं तार काटने में प्रयुप्त औजार कुल कीमती 18000 रुपए जप्त किया गया, थाना प्रभारी राजेश जांगड़े द्वारा चोरी की सूचना पर मुखबिरों का जाल बिछा कर चोरी के आरोपी गणों को 24 घंटे के अंदर पूरी सामान को जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया इससे पूर्व भी चोरी के प्रकरणों में तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ से थाना बाकी मोंगरा के चोरों में हड़कंप मचा हुआ है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाकी मोंगरा निरीक्षक राजेश जांगड़े , सहायक उपनिरीक्षक जितेश सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह ,आरक्षक मदन जायसवाल ,आरक्षक राम गोपाल साहू ,आरक्षक भोलाशरण यादव ,आरक्षक जागीर सिंह आरक्षक ,नरेंद्र कुर्रे की भूमिका सराहनीय रही।

IPS दीपांशु को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का चार्ज, पाण्डेय कोरबा कमिश्नर…कुलदीप शर्मा बने कोरिया कलेक्टर,अनिल साहू MD टूरिज्म बोर्ड ,राप्रसे अफसर भी बदले….

रायपुर।राज्य सरकार ने 16 आईएएस के साथ ही आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा का कद बढ़ाते हुए उन्हें ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का चार्ज दिया गया है। छत्तीसगढ़ में पहली दफा किसी आईपीएस को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है। इसी तरह बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी है। इसमें आईएफएस अनिल साहू टूरिज्म बोर्ड के MD बनाये गए हैं। वहीं, अम्बिकापुर ननि कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय को कोरबा कमिश्नर बनाया गया है। देखिये, आदेश-

 

CORONA : आज 497 कोविड संक्रमितो की पहचान…संक्रमितों में 342 पुरुष और 155 महिला शामिल…

कोरबा। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ने शहरवासियों को फिर डरा दिया है। प्रशसान से जारी आंकड़ा के मुताबिक आज 497 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पहचान हुई है। जिसमें। 342 पुरूष और 155 महिला से संक्रमित शामिल हैं।

बता दें कि देश मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के साथ साथ प्रदेश के कई जिला में भी कोरोना से संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। आज पॉजिटिव मरीजो की बात करें तो कुल 497 संक्रमित लोगो की पहचान हुई है । जिसमेंकरतला – 17,कटघोरा ग्रामीण – 159,कटघोरा,शहरी – 89,कोरबा ग्रामीण – 19,कोरबा,शहरी – 179,पाली – 29
पोड़ी-उपरोडा – 05 शामिल है।

बारिश से हुए फसल क्षति का आंकलन के लिए अधिकारी उतरे खेतों पर…कलेक्टर ने दिए आरबीसी 6-4 के प्रकरण तैयार करने निर्देश…

कोरबा । कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर जिले में बेमौसम बारिश से सब्जी और दूसरी फसलों में हुई क्षति का आकलन करने कृषि और उद्यानिकी विभाग सहित राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी खेतों तक पहुंच रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती साहू ने बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए बीमा कंपनी को तत्काल प्रकरण बनाकर क्लेम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने यथा संभव राजस्व पुस्तिका परिपत्र 6-4 के तहत भी मुआवजा प्रकरण बनवाकर क्षतिपूर्ति स्वीकृत करने के लिए भी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिले में सब्जी और दूसरी फसलों में असमय वर्षा और ठंड के कारण होने वाले नुकसान का आंकलन करने ब्लाकवार अधिकारी किसानों के खेतों तक पहुंच रहे हैं।

Breaking: TI का ट्रांसफर और पुलिस का मलाईदार बनाम नल्ला डल्ला की क्रोनोलॉजी समझिए…

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरबा। शहर के एक टी.आई. का ट्रांसफर जिले के बाहर होने के बाद ट्रांसफरी टी.आई. को अपना प्रतिद्वंदी मानने वाले जिले 4 टी.आई. उनके ट्रांसफर को सेलिब्रेट करने में कोई कमी नही कर रहे हैं। कोयलांचल क्षेत्र में नल्ला डल्ला की पार्टी कर जश्न मना रहे थानेदारो की चर्चा जिलेभर में खूब हो रही है।

वैसे तो कैप्टन कूल के पदस्थ होने के साथ ही जिले में सब ठीक ठाक चल रहा है। हां ये बात अलग है कि कुछ थानेदारो की मनमानी और अवैध कारोबारियों से वसूली ने पुलिस विभाग पर दाग जरूर लगाया है, पर चांद के दाग की तरह थोड़ा तो चलता है।

अब ताजा मामला कोयलांचल के थाना क्षेत्र का ही ले लीजिए । यंहा बैगपाइपर के एडवरटाइजिंग की तरह जब मिल बैठे तीन यार तो पार्टी शुरू… लेकिन ये पार्टी उसके लिए नहीं बल्कि एक टी.आई. जो ए ग्रेड थाने के हकदार थे, उन्हें बाहर भेजने की खुशी में किया गया था।

दरअसल शहर के एक टी.आई. का ट्रांसफर राजनांदगांव हो गया तो मलाईदार थाने में पदस्थ थानेदार ने उनके ट्रांसफर की खुशी में बकरा भात की पार्टी रखकर, उनके ट्रांसफर को खुलेदिल से सेलीब्रेट किया। खबरीलाल के मुताबिक थानेदार पार्टी करें भी क्यो न क्योंकि  अब मलाईदार थाने से कुर्सी जाने का खतरा जो टल गया है।

खाकी के रंग स्कूल के संग” कार्यक्रम का हुआ वर्चुअल आगाज…स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पंप हाउस से हुई शुरुवात…

कोरबा। खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम को कोरोना काल मे अनवरत जारी रखने के लिए कैप्टन कूल ने नवाचार करते हुए वर्चुअल कार्यक्रम का शुरुवात किया है।

बता दें कि विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने,समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा *”खाकी के रंग स्कूल के संग”* कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी जिले के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सामान्य कानून की जानकारी, यातायात के नियम, सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,बाल विवाह,गुड टच बेड टच,घरेलू हिंसा,पॉक्सो एक्ट सहित संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे थे । किंतु कोविड-19 संक्रमण के कारण ऑफलाइन कक्षाएं बंद होने के कारण पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा चलाया गया अभियान बंद हो गया था ।भोजराम पटेल द्वारा नया प्रयोग करते हुए कार्यक्रम को अब ऑनलाइन क्लास के माध्यम से वर्चुअल रूप में प्रारंभ किया गया है । गुरुवार को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पंप हाउस में *खाकी के रंग स्कूल के संग* कार्यक्रम की वर्चुअल शुरूआत की गई । इस कार्यक्रम में भोजराम पटेल स्वयं उपस्थित हुए और कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया । इस कार्यक्रम में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को सामान्य कानून, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल श्रम ,सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट सहित बुनियादी कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके का प्रदर्शन किया गया ।

 


इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, विद्यालय के प्राचार्य , विवेक लांडे, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, महिला सेल प्रभारी उप निरीक्षक गायत्री शर्मा, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवल साव ,प्रधान पाठिका आकांक्षा देवांगन,राजनंदिनी सोनी,महिला आर रेहाना फातिमा,आर रोहित रात्रे,राकेश जांगड़े,डेमन ओगरे सहित पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे ।

9 IAS अधिकारियो को मिला प्रमोशन… साथ में नई पोस्टिंग…

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारियों को 1 जनवरी 2022 से सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान Pay Matrix Level-12 में पदोन्नत किया गया है। जारी सूची में नम्रता गांधी, गौरव कुमार सिंह, अजीत वसंत , विनीत नंदनवार, इंद्रजीत सिंह चंद्रावाल, जगदीश सोनकर, राजेंद्र कुमार कटारा, पी एस, ध्रुव और आनंद कुमार मसीह का नाम शामिल है.

 

टीचर को बेली डासिंग करना पड़ा महंगा, पति ने दिया तलाक और नौकरी से भी धोना पड़ा हाथ, जानें क्या है पूरा किस्सा

न्यूज डेस्क। मिस्र में नील नदी के तट पर डांस करते हुए एक टीचर के वायरल वीडियो ने देश में रूढ़िवादियों के बीच नाराजगी पैदा कर दी है, लेकिन महिला अधिकार कार्यकर्ता उसके समर्थन में बोल रही हैं. इजिप्ट इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, आया युसुफ को सामाजिक कार्यक्रम के दौरान बेली डांस करने की वजह से उनके पति ने उन्हें तलाक दे दिया और उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्हें एक हेडस्कार्फ़, एक पूरी बाजू का ब्लाउज और पतलून पहने हुए पुरुष सहयोगियों के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है.

यूसुफ को मीडिया द्वारा “मंसौरा शिक्षक” करार दिया गया. उसका वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद, उसे डकालिया प्रांत के एक प्राथमिक विद्यालय में अरबी शिक्षक की नौकरी से निकाल दिया गया था.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “एक बेईमान शख्स के वीडियो की वजह से मेरा जीवन बर्बाद हो गया, जिसने मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की और केवल मेरी छवि खराब करने के लिए उसने करीब से मेरा वीडियो बनाया,” उसने कहा, कि वह उस शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. जिसने बिना उसकी इजाजत के उसका वीडियो बनाया और उसे ऑनलाइन शेयर किया.

बीबीसी के अनुसार, इस वीडियो ने मिस्र के रूढ़िवादियों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है. एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “मिस्र में शिक्षा निम्न स्तर पर पहुंच गई है,” दूसरे ने कहा, “शिक्षकों को रोल मॉडल माना जाता है. यह एक बुरा उदाहरण है.”

हालांकि, यूसुफ को अपने देश में महिला अधिकार कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है, जिन्होंने उन्हें “witch hunt” का पीड़ित बताया है.

मिस्र के महिला अधिकार केंद्र के प्रमुख, डॉ निहाद अबू कुमसन ने गलत तरीके से बर्खास्तगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने में मदद करने की पेशकश की, जबकि मिस्र के एक माध्यमिक विद्यालय के एक उप निदेशक ने अपनी बेटी की शादी में डांस करते हुए खुद की तस्वीरें भी शेयर कीं.

उनके पक्ष में समर्थन की लहर के बाद, स्थानीय अधिकारियों ने यूसुफ को एक नए स्कूल में अरबी शिक्षक के रूप में नियुक्त किया है. उसने कहा, “दकाहलिया में शिक्षा निदेशालय के मुझे मेरे काम पर लौटने के फैसले ने मुझे महसूस कराया कि मेरे जीवन का हिस्सा अपनी प्रकृति में वापस आना शुरू हो गया है और मेरी गरिमा का वह हिस्सा वापस आ गया है.”

‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो एक्सीडेंट के बाद पहली बार आए सामने, कही दिल छूने वाली बात

न्यूज डेस्क। ‘बचपन का प्यार’ फेम और छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो का पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था. सड़क हादसे में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके सिर पर गंभीर चोट की खबर सामने आई थी और सिर में टांके भी लगे थे. वहीं अब सहदेव दिरदो पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

एक्सीडेंट के बाद पहली बार आए दुनिया के सामने
एक्सीडेंट के बाद सहदेव दिरदो पहली बार दुनिया के सामने आए हैं. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया है. सहदेव ने अपने सलामती की दुआ मांगने वाले लोगों को दिल से धन्यवाद कहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने खुद के बिल्कुल ठीक होने की जानकारी दी.

सहदेव दिरदो ने उनका इलाज करने वाले डॉक्टर्स का भी धन्यवाद किया है. अपने इंस्टाग्राम वीडियो में सहदेव हाथ जोड़कर डॉक्टरों और प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं. सहदेव ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे लिए प्रार्थना करने और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद.’ उन्होंने डॉक्टर देवेंद्र नाइक का दिल से धन्यवाद किया है. देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/CYl0v81rdJn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=947f3a99-9fd1-474c-a430-e41b258aafad