Home Blog Page 2960

ब्रेकिंग: संसद भवन के 400 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित, देश में दैनिक मामले 21 फीसदी तक बढ़े

नई दिल्ली। कोरोना एक बार फिर पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा है। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को संसद भवन में जबरदस्त कोरोना विस्फोट हुआ।

दरअसल छह और सात जनवरी को संसद में काम करने वाले कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों का कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जिसमें से 400 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दैनिक मामले 21 फीसदी तक बढ़े

देशभर में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। शनिवार को कोरोना के 1,41,986 नए मामले सामने आए। नए मामले आने के बाद देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,72,169 हो गई है।

इससे पहले शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1,17,100 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 11 दिन में कोरोना के दैनिक मामले 21 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

दिल्ली में कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई। एक दिन में संक्रमण के मामलों में तीन हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 48,178 पर पहुंच गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने गश्त बढ़ाई

दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए सप्ताहांत कर्फ्यू के मद्देनजर गश्त तेज कर दी है, अवरोधक लगा दिए गए हैं और लोगों को चेतावनी दी है कि यदि वे कर्फ्यू आदेश का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, बारिश और कड़ाके की ठंड के कारण शनिवार को ज्यादातर दिल्लीवासी घरों के अंदर ही रहे। कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू हुआ, जो सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

इस राज्य में कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, अब हुआ सख्त पाबंदियों का ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रतिबंध और कड़े कर दिए गए हैं. नए नियम 10 जनवरी से लागू हो जाएंगे.

महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार के नए आदेश के मुताबिक अब प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. शादी समारोह में अधिकतम 50 लोग और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे. सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे. प्रदेश में सार्वजनिक मैदान, गार्डन और पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए हैं.

ब्यूटी सलून और जिम भी बंद किए गए
नए आदेश के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra) में एम्यूजमेंट पार्क, म्युजियम, चिड़ियाघर बंद कर दिए गए हैं. प्रदेश में स्विमिंग पूल, स्पा, ब्यूटी सलून और जिम बंद करने के भी आदेश दिए गए हैं. हेयर कटिंग सलून केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे. इन सलूनों को भी रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद करना होगा. इसके साथ ही राज्य में स्कूल-कालेजों को 15 फरवरी तक बंद करने का भी निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही कोचिंग क्लासेस भी बंद कर दी गई हैं.

प्राइवेट दफ्तरों में अधिकतम 50 फीसदी लिमिट
सरकार ने कहा कि प्राइवेट दफ्तरों में अब अधिकतम 50 फीसदी कर्मचारी ही एक वक्त में काम कर सकेंगे. सरकारी सरकारी दफ्तरों में लिखित परमिशन के बिना किसी विजिटर्स को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सार्वजनिक जगहों पर सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक सार्वजनिक जगहों पर 5 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी.
शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट-होटल पर भी लगीं पाबंदियां
नए आदेश के मुताबिक महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोकल स्पोर्ट्स के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है. शापिंग मॉल, रेस्टोरेंट-होटल और थिएटर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे. डबल वैक्सिनेशन के बावजूद डोमेस्टिक ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों को 72 घंटे के भीतर की RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में उन्हीं लोगों को सफर करने की अनुमति दी जाएगी, जो डबल वैक्सीन ले चुके होंगे. लोकल ट्रेनों में भी डबल डोज वाले लोग पहले की तरह आ-जा सकेंगे.

CG Weather Updates: अगले 24 घंटों में कहां गिरेगी बिजली, कहां बरसेंगे ओले, जानिए IMD का ताजा अनुमान

नई दिल्ली/रायपुर। (CG Weather Updates)। शनिवार को मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की कि अगले 48 घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में भी अगले 24 घंटों के दौरान यानी 9 जनवरी तक भारी बारिश हो सकती है।   छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और तेलंगाना 10 और 11 जनवरी को बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

अगले 48 घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में भी अगले 24 घंटों के दौरान यानी 9 जनवरी तक भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश की स्थिति में कमी आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 9 को हिमाचल प्रदेश और 8 और 9 जनवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है।

8 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और 12 जनवरी को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के बयान में चेतावनी दी गई है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 8 जनवरी को बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना 10 और 11 जनवरी को इसी तरह के हालात से प्रभावित होंगे।

छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, 3455 नए मरीज, रायपुर में 1024  पॉजि​टिव, जानें बाकी जिलों का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां आए दिन अलग अलग जिलों से कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं आज शनिवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3455 नए मरीज मिले है। वहीं चार लोगों की मौत हुई है।

इनमें रायपुर-1, धमतरी-1, गरियाबंद-1, और कोरबा में एक व्यक्ति की कोरोना के चलते अपनी जान चली गई है। रायपुर में 1024 मरीज, रायगढ़ 455, दुर्ग 463, बिलासपुर 372, और कोरबा में 319 नये मरीज मिले हैं।

देखें जिलेवार आंकड़े….

कोविड अपडेट: पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्डतोड़ 319 नए केस… 1 की मौत..

कोरबा । शनिवार को कोरोना रिकार्ड तोड़ मरीजो की पहचान हुई है। सीजी बुलेटिन की रिपोर्ट के मुताबिक आज 319 कोविड संक्रमितो की पहचान हुई है। वही एक कोरोना संक्रमित की कोविड हॉस्पिटल में मौत हुई है।

बता दें कि करतला ब्लाक में 17, कटघोरा ग्रामीण 63, कटघोरा शहरी 50, कोरबा ग्रामीण 20, कोरबा शहरी 139, पाली 17, पौड़ी उपरोडा 01 मरीजो की पहचान हुई है।

टीम भावना से करेंगे काम… तो हारेगा कोरोना -कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए टीम भावना से काम करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और समझ-बूझ से ही काम करके हम सब मिलकर कोरोना को हरा सकते हैं।

उन्होंने कोविड से संक्रमित हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य तथा परिजनों के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखकर होम आइसोलेशन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को नियंत्रित करने खुद सुरक्षित रहते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को जनहित में काम करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

ब्रेकिंग: वैक्सीन लगवाने जा रहे 10 वीं के दो छात्रों की मौत,तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 30 मीटर दूर तक घिसटते गए

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर मालखरौदा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार 2 छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र वैक्सीन लगवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बरभांठा गांव निवासी लोकेश बरेठ (15) पुत्र द्वारिका प्रसाद बरेठ और नीरज चौहान (15) पुत्र याद राम चौहान दोनों छपोरा के सेकेंडरी स्कूल में 10वीं क्लास के स्टूडेंट थे। दोनों वैक्सीन लगवाने के लिए बाइक से छपोरा के वैक्सीनेशन सेंटर जा रहे थे। डभरा-छपोरा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिरकर सड़क पर 30 मीटर दूर तक घिसटते चले गए। मौके पर दोनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। यह लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को शांत करवाकर करीब डेढ़ घंटे बाद चक्का जाम खत्म करवाया। परिवार को 25- 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई है।

ये बुजुर्ग महिला लोगों को बुला बुलाकर बांटने लगी पैसे, वजह जानकर भावुक हो जाएंगे आप, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली। इंटरनेट पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें लोग खूब देखते हैं और कमेंट्स भी करते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। स्टोर कैशियर के साथ लॉटरी की कीमत शेयर करने वाली 86 साल की एक महिला का वीडियो है, जिसने उसे टिकट बेचा था। वीडियो को हेइडी फॉरेस्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस क्लिप को 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक, स्टोर कैशियर ने इस हफ्ते की शुरुआत में मैरियन फॉरेस्ट नाम की महिला को लॉटरी टिकट खरीदने के लिए कहा। मैरियन ने टिकट खरीदा और यह भी कहा कि अगर उसे 500000 डॉलर जीतने हैं तो वह कैशियर की देखभाल करेगी। हालांकि बुजुर्ग महिला ने 300 डॉलर जीते और कैशियर से किए गए वादे को पूरा किया। छोटे वीडियो में वह गुब्बारे और एक लिफाफा लेकर स्टोर में एंटर करती है।

ये सुनकर कैशियर खुश होता है और मैरियन को गले लगा लेता है। जबकि अन्य कस्टमर ताली बजाते और जयकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के मुताबिक,  86 साल की दादी मैरियन इस हफ्ते की शुरुआत में एक स्टोर में गईं और कैशियर ने उन्हें लॉटरी टिकट खरीदने के लिए कहा। उसने कहा, ठीक है अगर मैं जीत जाती हूं तो मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगी। मैरियन ने अपनी बात रखी। उसने कैशियर के साथ अपनी जीत के पैसे को शेयर किया।

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट किया, इन दोनों को हर कीमत पर सुरक्षित रखें। एक अन्य ने कहा कि महिला की ईमानदारी गजब की है।

ब्रेकिंग: यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को,मतगणना 10 मार्च को,पंजाब गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में मतदान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया आचार संहित लागू तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। 7 चरणों में होंगे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव।

यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा, दूसरा चरण 14, तीसरा चरण 20,चौथा चरण 23 और पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी,3वें चरण का मतदान तीन मार्च व आठवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में चुनाव होगा। मणिपुर में भी एक चरण में होगा चुनाव।

0.अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

0.पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा

80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

0.ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा

उम्मीदवारों को नामांकन ऑनलाइन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा मिलेगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अखबारों, टीवी चैनलों पर प्रचार अभियान की अवधि के दौरान तीन बार अपने खिलाफ लंबित मुकदमों की जानकारी देनी होगी। राजनीतिक दलों को भी यह बताना होगा कि ऐसी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को उन्होंने क्यों चुना है। ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर भी उपलब्ध होगी।

0.टीके की दोनों खुराक जरूरी

चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी ऐसे होंगे, जो टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्हें एहतियाती अतिरिक्त खुराक भी दी जा सकेगी। सभी चुनावकर्मियों का टीकाकरण सभी चुनावकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है।

0.इन तीन एप्स पर अहम जानकारियां

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर उपलब्ध होगी। Suvidha Candidate एप सक्रिय रहेगा। ये राजनीतिक दलों के लिए है। उन्हें किसी दफ्तर में जाकर रैली वगैरह के लिए इजाजत नहीं मांगनी होगी। वे इस एप के जरिए उपलब्धता देख सकेंगे। Cvigil एप का इस्तेमाल आम जनता और मतदाता कर सकेंगे। किसी भी गड़बड़ी की फोटो खींचकर इस एप पर अपलोड की जा सकेगी। 100 मिनट के अंदर चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंचकर जरूरी कदम उठाएगी

0.धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा

चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा। गैरकानूनी पैसे-शराब पर कड़ी नजर रखी जाएगी। रैली, रोड शो और पदयात्रा की अनुमति नहीं डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी।

KORBA ; रेत का अवैध उत्खनन , पार्षद पुत्र के साथ नेता चला रहे कारोबार…

कोरबा। रेत का उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों नदी उस पार के एक नेता और पार्षद पुत्र रेत तस्करी का कारोबार चला रहे है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से रेत तस्करो के हौसले बुलंद है। हलाकि खनिज विभाग का अपना अलग रोना है हमारे पास तो स्टॉप नहीं है। इसी का फायदा रेत कारोबारी उठा रहे है।

बता दें कि रेत तस्करों के आगे प्रशासन किस तरह नतमस्तक है इसका अंदाजा बरमपुर रेत घाट से रात के अंधेरे में हो रहे उत्खनन से लगाया जा सकता है । बीती रात रात भर रेत तस्कर नदी का सीना छल्ली कर रेत उत्खनन करते रहे और पुलिस के अधिकारी चैन की बंशी बजाते रहे। शहर के मुख्य रेत घाट पर लगे प्रतिबंध के बीच रेत तस्करों की चांदी हो गई है। इसका फायदा नदी उस पार के नेता और पार्षद पुत्र जमकर उठा रहे हैं। प्रशासन के नाक निचे हो इस अवैध उत्खनन ने न सिर्फ जिला प्रसाशन की छवि धूमिल की है बल्कि शिकायत के बाद मुख्य मार्ग में फर्राटे भर वाहनों पर कार्रवाई न होने सवेदनशील सर्वमंगला पुलिस के साख में भी बट्टा लग रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो शुक्रवार की रात बरमपुर से रात भर अवैध उत्खनन चलता रहा लेकिन जवाबदेही अधिकारी शिकायत के बाद भी मौन होकर तस्करो को संरक्षण प्रदान करते रहे।